फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prime accused in sensational Odisha gang-rape case nabbed after over two decades jb patnaik

जिस दुष्कर्मी की वजह से मुख्यमंत्री को छोड़नी पड़ी थी कुर्सी, दो दशक बाद आया पुलिस की गिरफ्त में

Mon, 22 Feb 2021 04:30 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 22 Feb 2021 04:30 PM IST
सार

  •  ओडिशा में एक आईएफएस अधिकारी की पत्नी से हुआ था सामूहिक बलात्कार
  •  सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र से पकड़ा 

विज्ञापन
Prime accused in sensational Odisha gang-rape case nabbed after over two decades jb patnaik
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

ओडिशा में हुए सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दो दशक बाद गिरफ्तार किया है। ओडिशा में एक आईएफएस अधिकारी की पत्नी से हुए सामूहिक बलात्कार के सनसनीखेज मामले के मुख्य आरोपी को महाराष्ट्र में पकड़ लिया गया। इस मामले के कारण ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री जे बी पटनायक को 1999 में इस्तीफा देना पड़ा था।
विज्ञापन


आरोपी को पकड़ने को ऑपरेशन चलाया 
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त एस सारंगी ने सोमवार को बताया कि बिबेकानंद बिस्वाल उर्फ बिबन को महाराष्ट्र के लोनावला में आम्बी घाटी से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि बिबन वहां जालंधर स्वैन की फर्जी पहचान के साथ प्लमर (नलसाज) के रूप में काम कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तीन महीने पहले ‘ऑपरेशन साइलेंट वाइपर’ शुरू किया गया था, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।
विज्ञापन


दो को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था...
इस सामूहिक दुष्कर्म मामले के बाद राज्य भर में लोगों की व्यापक नाराजगी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में तीन लोग आरोपी हैं, जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था और दोषी ठहराया गया था, लेकिन बिबन दो दशक से अधिक समय से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दोषी की हो चुकी है मौत 

मामले के एक दोषी प्रदीप साहू उर्फ पाडिया की पिछले साल फरवरी में यहां कैपिटल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में सबसे पहले 15 जनवरी, 1999 को पाडिया को गिरफ्तार किया गया था। खुर्दा जिला सत्र न्यायाधीश ने 2002 में उसे एवं टूना मोहंती को दोषी ठहराया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई दी। उच्च न्यायालय ने इस फैसले को बरकरार रखा था।

इन तीनोंदोषियों  ने 1999 में नौ-10 जनवरी की रात में बारंगा के निकट महिला की कार रोक ली थी और उससे सामूहिक बलात्कार किया था। महिला अपने एक पत्रकार मित्र के साथ कार से कटक जा रही थी। इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।

पीड़िता ने आरोपी मृत्युदंड देने की मांग की 
सूत्रों ने बताया कि पुलिस अब बिबन को सीबीआई को सौंपेगी, जो उसे आधिकारिक रूप से गिरफ्तार करेगी। महिला ने मुख्य आरोपी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed