फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   price of tomato decreased due to the arrival of new crop price in the retail market Rs 50 70 per kg

Agriculture: नई फसल आने से टमाटर की कीमत घटी, खुदरा बाजार में भाव 50-70 रुपये किलो

Tue, 22 Aug 2023 05:36 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 22 Aug 2023 05:36 AM IST
सार

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से नई फसल आने से टमाटर सस्ता होने लगा है। सरकार सहकारी संस्थाओं जैसे एनसीसीएफ और नैफेड के जरिये टमाटर को सब्सिडी के भाव पर बेच रही है।

विज्ञापन
price of tomato decreased due to the arrival of new crop price in the retail market Rs 50 70 per kg
सोलन पहुंची टमाटर की फसल। - फोटो : संवाद

विस्तार

नई फसल आने से खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत 50 से 70 रुपये किलो पर पहुंच गई है। हालांकि, दाम के नीचे आने तक सरकार लगातार 40 रुपये किलो के भाव से टमाटर बेचती रहेगी। हाल में टमाटर 250 रुपये किलो तक पहुंच गया था।

विज्ञापन

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से नई फसल आने से टमाटर सस्ता होने लगा है। सरकार सहकारी संस्थाओं जैसे एनसीसीएफ और नैफेड के जरिये टमाटर को सब्सिडी के भाव पर बेच रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को टमाटर की औसत खुदरा कीमतें 82.12 रुपये किलो थीं जो एक महीने पहले 118 और एक साल पहले 33 रुपये किलो थी। 

विज्ञापन

प्याज पर निर्यात शुल्क लगाना सही कदम: केंद्र
रोहित सिंह ने कहा, प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने का निर्णय समय से पहले नहीं बल्कि, घरेलू आपूर्ति को बढ़ावा देने और खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए समय पर लिया गया कदम है। प्याज के सबसे बड़े थोक बाजार महाराष्ट्र के लासलगांव के व्यापारियों ने कहा, प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी शुल्क लगाने के केंद्र के फैसले के विरोध में नासिक जिले में सभी कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में अनिश्चित काल के लिए प्याज की नीलामी बंद करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed