फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Price blown: Petrol crosses Rs 120 in many cities, Rahul Gandhi's taunt - beware of pickpockets

दामों से फूला दम: कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपये के करीब, राहुल गांधी का तंज- जेबकतरों से सावधान

Mon, 01 Nov 2021 07:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 01 Nov 2021 07:43 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में बढ़ती महंगाई व ईंधन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया ' जेबकतरों से सावधान! #TaxExtortion'

विज्ञापन
Price blown: Petrol crosses Rs 120 in many cities, Rahul Gandhi's taunt - beware of pickpockets
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पेट्रोलियम मूल्यवृद्धि से देश की जनता का दम फूलने लगा है। कई शहरों में पेट्रोल 120 रुपये लीटर के करीब पहुंच गया है। रोज दाम बढ़ रहे हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया- 'जेबकतरों से सावधान!'

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में बढ़ती महंगाई व ईंधन के दामों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। सोमवार को उन्होंने केंद्र सरकार पर परोक्ष हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया ' जेबकतरों से सावधान! #TaxExtortion'
विज्ञापन


लगातार छठे दिन बढ़े दाम
विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम उच्च स्तर पर रहने के कारण देश में पेट्रोल और डीजल सोमवार को लगातार छठे दिन महंगा हुआ। सरकारी तेल कंपनियों ने इनके दाम 35-35 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए। इससे दिल्ली में पेट्रोल 109.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर के  रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल में 118.46 रुपये लीटर 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल सर्वाधिक महंगा होकर 118.46 रुपये लीटर, मुंबई में 115.50 रुपये और डीजल में 106.62 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पटना में पेट्रोल 113.45 रुपये व डीजल 105.07 रुपये लीटर, बंगलुरू में पेट्रोल 113.56 रुपये और डीजल 104.50 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। कोलकाता में भी पेट्रोल के 110.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 101.56 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 106.85 रुपये और डीजल 99.12 रुपये प्रति लीटर पर है।

पिछले माह 24 दिन बढ़ी कीमतें
यदि बात करें पिछले माह यानी अक्तूबर की तो पाते हैं कि 31 दिनों में से 24 दिनों तक इनकी कीमतों में बढोतरी हुई। अक्तूबर में पेट्रोल 7.70 रुपये और डीजल 8.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। 

झारखंड में पेट्रोल-डीजल लगभग एक भाव हुए
तेल के दामों में आग झरती तेजी के कारण झारखंड में तो पेट्रोल और डीजल के भाव लगभग एक समान हो गए हैं। राजधानी रांची में सोमवार को पेट्रोल और डीजल के बीच मात्र तीन पैसे का अंतर बचा। यहां पेट्रोल 103.86 रुपये और डीजल 103.83 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।  


क्रूड बरपा रहा कहर, सरकारें भी नहीं घटा रहीं टैक्स
दरअसल, देश में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने की मुख्य वजह कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी और उस पर केंद्र व राज्यों के तमाम कर हैं। न तेल उत्पादक देश दाम घटाने को तैयार हैं और न केंद्र व राज्य सरकार रिजर्व बैंक की अनुशंसा के बाद भी कर घटाने को तैयार हैं। ऐसे में तेलों के दामों में कमी के आसार नगण्य हैं। सोमवार को विश्व बाजार में कच्चा तेल 83.43 डॉलर प्रति बैरल रहा, वहीं अमेरिकी क्रूड 83.18 डॉलर प्रति बैरल। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed