फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pressure on Mulayam singh to project Akhilesh yadav as a CM candidate

मुलायम पर अखिलेश को सीएम प्रोजेक्ट करने का दबाव

Tue, 20 Dec 2016 02:35 AM IST
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Pressure on Mulayam singh to project Akhilesh yadav as a CM candidate
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह भले ही सतह पर आ गई हो, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता के चलते पार्टी हाईकमान पर अब उनको नजरअंदाज करना मुश्किल हो रहा है। लिहाजा, अखिलेश लॉबी लगातार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव पर दबाव बनाने में जुटी हुई है। अखिलेश लॉबी की कोशिश है कि एक बार सपा मुखिया के मुंह से अखिलेश को सीएम उम्मीदवार बनाने का ऐलान करवा दिया जाए। इस लॉबी का मानना है कि नेता जी के मुंह से अखिलेश को दोबारा मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का ऐलान किए जाने से वोटरों सकारात्मक संदेश जाएगा।

विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मुख्यमंत्री का चेहरा चुनाव के बाद तय होगा। उस दौरान सपा परिवार में कलह के बावजूद बंद कमरे से लेकर सार्वजनिक समारोहों में मुलायम परिवार को एकजुट दिखाने की कोशिश की गई। इसके बावजूद अंदरूनी कलह खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि टिकट बंटवारे को लेकर परिवार की खींचतान और बढ़ गई है। इसीलिए पार्टी के अंदर अखिलेश के समर्थक मुख्यमंत्री को आगे दिखाने की कोशिश में जुटे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता किरणमय नंदा ने मुलायम सिंह से इस बारे में बात की है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अखिलेश ही मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर जमीनी स्तर पर संदेश नहीं जाने की वजह से नेता जी पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी के शीर्ष स्तर पर चर्चा है कि अखिलेश की लोकप्रियता काफी बढ़ रही है। आगरा एक्सप्रेस-वे, लखनऊ मेट्रो और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने जैसे तमाम कदमों को लेकर लोगों के बीच अखिलेश को लेकर चर्चा है, मगर अंदरूनी कलह की वजह से उनकी लोकप्रियता पर नकारात्मक छाया पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed