{"_id":"573ed3334f1c1bad63ac6e8e","slug":"press-conference-of-power-coal-and-renewable-energy-minister-piyush-goyal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही 3 बार गुल हुई बिजली, तो उन्हें याद आई पत्नी की बात","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में ही 3 बार गुल हुई बिजली, तो उन्हें याद आई पत्नी की बात
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के अच्छे प्रदर्शन के बाद पार्टी और सरकार का गुणगान करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल को उस वक्त क्षेप जाना पड़ा जब आधे घंटे के प्रेस कांफ्रेंस में तीन बार बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि बिजली तभी गुल हुई जब वो देश में पावर सेक्टर की बात कर रहे थे। अपने कार्यक्रम में बिजली जाने पर गोयल को उनकी पत्नी की बात याद आ गई और वो कहने लगे कि उनकी पत्नी कहती है कि तुम्हारे प्रेस कांफ्रेंस में हमेशा एक बार बिजली जरूर जाती है। इसके पीछे क्या वजह है वो खुद नहीं जानते। उन्होंने यह भी कहा कि इससे उन्हें यह संदेश जरूर मिलता है कि अभी बहुत काम करना बाकी है।
विज्ञापन
हालांकि गोयल ने कार्यक्रम में बिजली जाने के बाद भी अपना बोलना जारी रखा और कहा कि मोदी सरकार के दो सालों में 7779 गांवों में बिजली पहुंचाई गई जो पिछले तीन सालों से 37 प्रतिशत ज्यादा है।
विज्ञापन