{"_id":"61e9756e86f53178c16fe536","slug":"press-club-of-india-demands-from-the-lieutenant-governor-of-jammu-and-kashmir-to-conduct-fair-elections-of-kashmir-press-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu-Kashmir: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से की मांग, कश्मीर प्रेस क्लब का निष्पक्ष चुनाव करायें ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jammu-Kashmir: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से की मांग, कश्मीर प्रेस क्लब का निष्पक्ष चुनाव करायें
Thu, 20 Jan 2022 08:15 PM IST
अभिषेक दीक्षित
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:15 PM IST
सार
क्लब ने आरोप लगाया है कि गत 14 जनवरी को कश्मीर के प्रेस क्लब पर अलोकतांत्रिक तरीके से नियंत्रण कर लिया गया जिसमें सुरक्षा बलों का इस्तेमाल भी किया गया था।
विज्ञापन
Manoj Sinha
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखकर कश्मीर प्रेस क्लब का निष्पक्ष चुनाव कराए जाने की मांग की है। क्लब ने आरोप लगाया है कि गत 14 जनवरी को कश्मीर के प्रेस क्लब पर अलोकतांत्रिक तरीके से नियंत्रण कर लिया गया जिसमें सुरक्षा बलों का इस्तेमाल भी किया गया था। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की ही तरह एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भी कश्मीर प्रेस क्लब पर कब्जा करने के तरीके पर गंभीर आपत्ति जताते हुए उसके निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष उमाकांत लखेड़ा ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि कश्मीर के क्लब पर नियंत्रण करने के लिए गलत आधार बताया गया है, जबकि प्रेस क्लब का चुनाव कराए जाने की तिथियां घोषित की जा चुकी थीं और कुछ ही दिनों में वहां चुनाव कराया जाना था। क्लब ने कहा है कि जल्द से जल्द प्रेस क्लब के भवन और उसकी भूमि को क्लब को वापस कर चुनाव कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन