फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Presidential Election: Yeshwant Sinha to withdraw from the Presidential race, said Prakash Ambedkar, National President of Vanchit

Presidential Election: 'यशवंत सिन्हा को रेस से हट जाना चाहिए', मतदान से पहले मुर्मू के समर्थन में क्या बोले प्रकाश आंबेडकर?

Sat, 16 Jul 2022 03:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Jul 2022 03:06 PM IST
सार

किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।

विज्ञापन
Presidential Election: Yeshwant Sinha to withdraw from the Presidential race, said Prakash Ambedkar, National President of Vanchit
प्रकाश आंबेडकर - फोटो : ANI

विस्तार

18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है। इससे पहले सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। अब तक लगभग साफ हो चुका है कि कौन सी पार्टी किस उम्मीदवार का समर्थन करने जा रही है। इस बीच बीआर आंबेडकर के पोते व वंचित बहुजन अघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन

प्रकाश आंबेडकर ने शनिवार को कहा कि यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद की दौड़ से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने के लिए कई पार्टियों के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्य शामिल हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें चुनाव से बाहर हो जाना चाहिए। गौततलब है कि 18 जुलाई को होने वाले मतदान की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस बार मतगणना 21 जुलाई को होगी और इसी दिन देश के नए राष्ट्रपति की घोषणा कर दी जाएगी।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आप ने किया द्रौपदी मुर्मू का समर्थन 
राष्ट्रपति चुनाव में आम आदमी पार्टी यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी। आज सांसद संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन वोट यशवंत सिन्हा को करेंगे।

चुनाव जीतने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत
बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में सांसदों और विधायकों की कुल संख्या को मिलाकर वोट की वैल्यू निकाली जाती है। इस वक्त देश में कुल वोट वैल्यू 1,086,431 है। किसी भी उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनने के लिए 543,216 वोटों की जरूरत होती है। ताजा राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार एनडीए के पास इस वक्त कुल 533,751 वोट हैं, जबकि विपक्ष के खाते में 360,362 वोट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed