{"_id":"577bae744f1c1b6f0c7faa8a","slug":"president-said-to-ramdas-athawale-pehle-naam-boliye","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब शपथ के बीच में ही बोले राष्ट्रपति- 'पहले नाम बोलिये'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब शपथ के बीच में ही बोले राष्ट्रपति- 'पहले नाम बोलिये'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Jul 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेते वक्त अपना नाम लेना भूले अठावले।
- फोटो : ANI
पीएम मोदी की कैबिनेट में विस्तार हो गया है। राष्ट्रपति भवन में हो रहे इसके शपथ ग्रहण समारोह में महाराष्ट्र से रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के नेता रामदास अठावले शपथ लेते हुए अपना नाम ही लेना भूल गए।
विज्ञापन
उनकी इस गलती को ठीक करने के लिए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें शपथ के बीच में ही टोकते हुए कहा- 'पहले नाम बोलिया'। अठावले एक दलित नेता हैं और राज्य सभा के सदस्य हैं। इनकी पार्टी आरपीआई महाराष्ट्र में बीजेपी की साथी पार्टी है।
विज्ञापन
अठावले इस शपथ ग्रहण समारोह में नीले रंग के कुर्ते-पायजामे, पीले रंग की जैकेट और एक पगड़ी पहने हुए पहुंचे थे। अपनी शपथ का अंत उन्होंने 'जय भीम, जय भारत' के नारे के साथ किया।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि अठवाले को उत्तर प्रदेश और मुंबई में होने वाले चुनावों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों की काउंसिल में शामिल किया गया है। इन्हें शामिल करने का उद्देश्य जातिगत समीकरणों का संतुलन बनाना भी है।
महाराष्ट्र में कुल 10.8 प्रतिशत दलित वोट हैं। मुंबई में कुल 16 प्रतिशत दलित आबादी है और बीजेपी को लगता है कि 227 वार्डों में होने वाले बीएमसी चुनावों में इसका फायदा मिल सकता है।