फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President's Varanasi visit, 2500 security personnel takes charge

राष्ट्रपति का काशी दौरा आज, 2500 से अधिक सुरक्षा कर्मियों ने संभाली कमान

Thu, 12 May 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 May 2016 10:25 AM IST
सार

  • बाबतपुर से बीएचयू तक का पूरा इलाका फोर्स की निगरानी में
  • केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने संभाली कमान
  • ऊंची इमारतों को बनाया गया वाच टॉवर, तैनात हुई रूफ टॉप फोर्स

विज्ञापन
President's Varanasi visit, 2500 security personnel takes charge
राष्ट्रपति के वाराणसी दौरे की तैयारी - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी

विस्तार

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के गुरुवार को वाराणसी आगमन के मद्देनजर बुधवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू तक के इलाके को केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम, ठहराव स्थल और उनके आवागमन के रूट की ऊंची इमारतों को वाच टॉवर बनाकर रूफ टॉप फोर्स की तैनाती कर दी गई है। साथ ही, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ते और एंटी माइंस डिटेक्शन यूनिट की ओर से अभियान चलाकर चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी प्रेसिडेंट्स बॉडी गार्ड (पीबीजी) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सिक्योरिटी सेल के सुरक्षा घेरे में रहेंगे। दशाश्वमेध घाट पर राष्ट्रपति की पूजा के दौरान गंगा में पीएसी बाढ़ राहत दल और एनडीआरएफ के जवानों के साथ ही नेवी के गोताखोर भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा केंद्रीय खुफिया एजेंसियां, एनएसजी, एटीएस के कमांडो, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के जवान बाहरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


सुरक्षा में वाराणसी पुलिस के अलावा छह एसपी, 10 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 35 थानाध्यक्ष, 225 सब इंस्पेक्टर, 350 हेड कांस्टेबल, 1350 कांस्टेबल, 500 होमगार्ड, सात महिला सब इंस्पेक्टर, 60 महिला कांस्टेबल, चार कंपनी पीएसी, एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल और सीआरपीएफ, सीआईएसएफ सहित अन्य पैरामिलिट्री फोर्स सहित 2500 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। वहीं, दशाश्वमेध घाट और बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन के दो दर्जन से ज्यादा डोर और हैंड मेटल डिटेक्टर लेकर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा घंटा पहले सील हो जाएगा रास्ता

President's Varanasi visit, 2500 security personnel takes charge
सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था - फोटो : ब्यूरो/ वाराणसी
राष्ट्रपति का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा, उसे आधे घंटे पहले सील कर यातायात रोक दिया जाएगा। हालांकि शव वाहन और एंबुलेंस में सवार गंभीर मरीजों को छूट दी जाएगी। वहीं, राष्ट्रपति के ठहराव स्थल यानी एलडी गेस्ट हाउस और स्वतंत्रता भवन को बुधवार की शाम से सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

राष्ट्रपति के आगमन से प्रस्थान तक उन स्थानों पर आमजन की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। वहीं, उनके दशाश्वमेध घाट पहुंचने से दो घंटे पहले से ही राजघाट से हरिश्चंद्र घाट तक गंगा में नौकायन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed