फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president ramnath kovind unhappy with I&B ministry over national award ceremony

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विवाद पर राष्ट्रपति कोविंद I&B मंत्रालय से नाखुश, पीएमओ को दी गई सूचना

Sat, 05 May 2018 02:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 05 May 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
president ramnath kovind unhappy with I&B ministry over national award ceremony

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को लेकर हुए विवाद में नाम घसीटे जाने पर नाखुश जताई है। राष्ट्रपति भवन ने इस बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय से कहा है कि राष्ट्रीय समारोह पर हुआ विवाद सूचना प्रसारण मंत्रालय की ओर से बरती गई लापरवाही का नतीजा है। इस पूरे घटनाक्रम से वाकिफ दो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने इस बारे में बताया। 

विज्ञापन


गुरुवार को हुए राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सिर्फ कुछ अहम पुरस्कार ही वितरित किए जाने की घोषणा से कई पुरस्कार विजेता नाराज हो गए थे। जिसके बाद करीब 50 पुरस्कार विजेता पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल नहीं हुए। उनका कहना था कि वह उदास और निराश महसूस कर रहे थे कि राष्ट्रपति अपने हाथों से केवल 11 लोगों को ही पुरस्कृत करेंगे। इस बात की जानकारी उन्हें महज एक दिन पहली ही दी गई थी। इस पर I&B मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है कि इस तरह के विवाद के लिए कुछ असंतुष्ट तत्व जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी के मुताबिक, इस बात की जानकारी कि राष्ट्रपति केवल 11 लोगों को ही सम्मानित करेंगे कई हफ्तों पहले ही I&B मंत्रालय को दे दी गई थी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर हुए बवाल पर भी निराशा व्यक्त की कि राष्ट्रपति सिर्फ 11 लोगों को ही पुरस्कार वितरित करेंगे। यह I&B मंत्रालय की ओर से विश्वासघात है। इससे ऐसी छवि बनी कि राष्ट्रपति भवन ने आखिरी वक्त पर यह फैसला लिया, जिससे इस संस्थान का अपमान हुआ है। इस घटनाक्रम से राष्ट्रपति परेशान हुए हैं और यह पीएमओ को बता दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण दिए केवल 11 लोगों को पुरस्कार

president ramnath kovind unhappy with I&B ministry over national award ceremony

राष्ट्रपति कार्यालय के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में I&B मंत्रालय और राष्ट्रपति कार्यालय के बीच मार्च में चर्चा हुई थी। उन्होंने बताया कि इस बात की जानकारी कि राष्ट्रपति समारोह में केवल एक घंटे ही रुकेंगे अप्रैल की शुरुआत में ही I&B मंत्रालय को दे दी गई थी। साथ ही I&B मंत्रालय को कहा गया था कि वह एक घंटे के दौरान राष्ट्रपति के हाथों जिन लोगों पुरस्कृत करवाना चाहते हैं उनकी एक लिस्ट भी फाइनल कर लें। 

इसके बाद एक मई को I&B सचिव एनके सिन्हा ने राष्ट्रपति भवन आकर राष्ट्रपति सचिव संजय कोठारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सिन्हा अपने साथ उन 11 लोगों की लिस्ट भी लाए थे जिन्हें राष्ट्रपति को पुरस्कृत करना था। जिसके बाद दोनों सचिव 3 मई के समारोह के पूरे कार्यक्रम को फाइनल करने के बाद राष्ट्रपति कोविंद से मिलने गए। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था कि मंत्रालय को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। 

गौरतलब है कि इस पर राष्ट्रपति भवन के सूत्रों ने कहा था कि, राष्ट्रपति कोविंद प्रोटोकॉल के अनुसार किसी भी कार्यक्रम को सिर्फ एक घंटे का समय देते हैं। इस दौरान यदि वे सभी पुरस्कृत लोगों को खुद सम्मानित न कर पाए तो शेष पुरस्कार केंद्रीय एंव सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी देंगी। वहीं राष्ट्रपति के मीडिया सलाहकार अशोक मलिक का कहना है कि पद ग्रहण करने के बाद से वह प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed