{"_id":"5b17c83b4f1c1ba36e8b6910","slug":"president-ramnath-kovind-approves-bankruptcy-law-amendment-ordinance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवालिया कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब कर्जदाता कहलाएंगे घर खरीदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दिवालिया कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब कर्जदाता कहलाएंगे घर खरीदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 07 Jun 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए दिवालिया कानून के तहत घर खरीदारों के साथ अब कर्जदाता यानी लेनदार की तरह व्यवहार किया जाएगा। इससे संबंधित अध्यादेश को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन) अध्यादेश, 2018 को मंजूरी मिलने के बाद जारी सरकारी बयान में कहा गया है कि इस अध्यादेश से घर खरीदारों को कर्जदाता का दर्जा मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। इससे उन्हें कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा और वे नीति निर्धारण प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा घर खरीदार दोषी बिल्डरों के खिलाफ धारा-7 का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन
धारा-7 ऋणदाताओं को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अनुमति देती है। यानी यदि कोई रियल एस्टेट कंपनी यदि दिवालिया घोषित होती है तो उसकी नीलाम की गई संपत्ति में उन खरीदारों का भी एक तय हिस्सा होगा, जिन्होंने घर पाने के लिए कंपनी को एडवांस में मोटी रकम दी है।
विज्ञापन
लघु, छोटे और मझोले उद्योगों को भी मिलेगा फायदा
बयान के मुताबिक, इस कानून के तहत लघु, छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को भी फायदा होगा क्योंकि इसमें इन उद्योगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। केंद्र सरकार अब जरूरत पड़ने जनहित में उन एमएसएमई क्षेत्र को दिवालिया कानून से बाहर रख सकती है, जिन्होंने प्रोजेक्ट में निवेश किया है।