फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind will visit Diu from Dec 25 to 28 Jalandhar Circuit House

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल से दीव के दौरे पर, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Thu, 24 Dec 2020 06:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 24 Dec 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind will visit Diu from Dec 25 to 28 Jalandhar Circuit House
ram nath kovind - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 25 से 28 दिसंबर तक दीव के दौरे पर जाएंगे और इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


इसमें बताया गया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को दीव में जालंधर सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे। वह 26 दिसंबर को दीव में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। वह दीव में आईआईआईटी वडोदरा के अंतरराष्ट्रीय परिसर और घोघला में कमलेश्वर स्कूल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


वह सौदवाड़ी में एक स्कूल के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा भी वह कई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। बयान में कहा गया है कि उसी दिन वह आईएनएस खुखरी मेमोरियल का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति 27 दिसंबर को दीव किले का दौरा करेंगे, जहां वह लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन करेंगे। बयान में बताया गया है कि वह 28 दिसंबर को नई दिल्ली लौटेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed