फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind confers Padma awards in Rashtrapati Bhawan

राष्ट्रपति कोविंद ने बछेंद्री पाल से लेकर महाशय गुलाटी को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित

Sat, 16 Mar 2019 11:04 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 16 Mar 2019 11:04 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind confers Padma awards in Rashtrapati Bhawan
पद्म पुरस्कार लेती हस्तियां - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस साल 112 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले 11 मार्च को राष्ट्रपति ने एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने लोकगायिका तीजन बाई को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक नंबी नारायण को राष्ट्रपति ने पद्म भूषण से सम्मानित किया। एमडीएच कंपनी के सीईओ महाशय धर्मपाल गुलाटी को राष्ट्रपति ने व्यापार और उद्योग- खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम करने के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से सम्मानित किया। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कला-संगीत-तबला के क्षेत्र में योगदान देने के लिए राष्ट्रपति कोविंद ने स्वप्न चौधरी को पद्मश्री सम्मान से नवाजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय फुटबॉलर सुनील छेत्री को राष्ट्रपति ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। तीरंदाजी के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए राष्ट्रपति ने बोम्बायला देवी लैशराम तो पद्मश्री से नवाजा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।


राष्ट्रपति ने सार्वजनिक मामलों में अहम योगदान देने के लिए एचएस फुल्का को पद्मश्री सम्मान से नवाजा। बास्केटबॉल खिलाड़ी प्रशांति सिंह को राष्ट्रपति कोविंद ने पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। इस साल राष्ट्रपति ने एक चाय वाले डी प्रकाश राव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। ओडिशा के कटक के रहने वाले राव मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उन्हें सामाजिक कार्य- शिक्षा के क्षेत्र में यह सम्मान दिया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed