फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Ram Nath Kovind confers Padma Award to 56 recipients

पद्म पुरस्कार : कई हस्तियां सम्मानित, राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया

Mon, 11 Mar 2019 11:16 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Mon, 11 Mar 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind confers Padma Award to 56 recipients
पद्म पुरस्कार विजेताओं को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया - फोटो : ANI

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को मलयाली अभिनेता मोहनलाल, पूर्व विदेश सचिव सुब्रमण्यम जयशंकर, अकाली दल के नेता सुखदेव ढींढसा और पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोंपरांत) सहित 47 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा।

विज्ञापन


बिहार के नेता हुकुमदेव नारायण यादव (पद्म भूषण), बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनी सिस्को सिस्टम के पूर्व सीईओ जॉन चैम्बर्स (पद्म भूषण) और डांसर तथा फिल्म निर्देशक प्रभु देवा (पद्म श्री) को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वनाथन मोहनलाल, ढींढसा और नैयर (मरणोंपरांत) को पद्म भूषण जबकि जयशंकर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। नैयर की तरफ से यह सम्मान उनकी पत्नी भारती नैयर ने ग्रहण किया। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री में दिए जाते हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष पद्म पुरस्कार के लिए 112 प्रेरक लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया था। इनके नामों की घोषणा इस साल गणतंत्र दिवस पर की गई थी। शेष लोगों को यह सम्मान 16 मार्च को एक अन्य समारोह में दिये जाने की संभावना है।

सम्मान पाने वालों में अन्य गणमान्य लोग हैं- शंकर महादेवन नारायण (पद्म श्री), लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष करिया मुंडा (पद्म भूषण), डॉक्टर संदीप गुलेरिया और इलियास अली (दोनों को पद्म-श्री) और पहलवान बजरंग पुनिया (पद्म श्री)।


टेबल टेनिस खिलाड़ी शरथ कमल और ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय तालवादक आनंद शिवमणि को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

पद्म भूषण मिलने के बाद अभिनेता मोहनलाल ने कहा, 'यह बहुत बड़ा सम्मान है। एक व्यक्ति के रूप में, एक अभिनेता के रूप में यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। फिल्म इंडस्ट्री में यह मेरा 41वां साल है। इसलिए मैं सारा श्रेय अपने साथियों, अपने परिवार और उन लोगों को देता हूं जिन्होंने इस खूबसूरत यात्रा के दौरान मेरा साथ दिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed