{"_id":"5a0949f44f1c1b59678bb540","slug":"president-ram-nath-kovind-air-hostess-daughter-moved-to-ground-duties-air-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति की एयरहोस्टेस बेटी को एयर इंडिया ने ग्राउंड ड्यूटी में लगाया, यह बताई वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति की एयरहोस्टेस बेटी को एयर इंडिया ने ग्राउंड ड्यूटी में लगाया, यह बताई वजह
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बेटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की बेटी स्वाति जो अबतक एयरहोस्टेस की जॉब कर रही थीं उन्हें सुरक्षा कारणों की वजह से अपनी जॉब बदलनी पड़ी है। स्वाति को अब ग्राउंड ड्यूटी पर लगाया गया है। राष्ट्रपति की बेटी एयर इंडिया के लिए काम करती हैं, अबतक वह बोइिंग 787 और बोइंग 777 में कैबिन क्रू की मेंबर थीं। ये प्लेन यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरते हैं। स्वाति को अब एयर इंडिया के हेडक्वॉटर के एकीकरण विभाग में लगाया गया है।
रामनाथ कोविंद से इनका गहरा कनेक्शन, दोस्तों को पता चला तो रह गए शॉक्ड
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, एयरलाइन के अधिकारी ने बताया है कि राष्ट्रपति की बेटी होने के नाते अब उन्हें एयरहोस्टेस बनाकर फ्लाइट में नहीं भेजा जा सकता क्योंकि, अगर वह फ्लाइट में रहीं तो एयरइंडिया को उनके लिए कई तरह के प्रबंध करने पड़ेंगे। यात्रियों का उस तरफ जाना तक ब्लॉक करना पड़ेगा जहां स्वाति बैठी होंगी। इन बातों को ध्यान में रखकर उन्हें ग्राउंड ड्यूटी दी गई है।

इस्तेमाल नहीं करतीं सरनेम
रामनाथ कोविंद
स्वाति ने काम के दौरान कभी अपना सरनेम किसी को नहीं बताया था। उन्होंने पिता के राष्ट्रपति चुनाव के वक्त छुट्टियां ली थीं जिसके बाद वह अब काम पर लौटीं हैं। छुट्टियां लेते वक्त भी उन्होंने किसी को यह नहीं बताया था कि उनके पिता राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।