फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President of India accepts the resignation of two TDP ministers

राष्ट्रपति ने मंजूर किए टीडीपी मंत्रियों के इस्तीफे, पीएम देखेंगे उनके मंत्रालयों का काम

Fri, 09 Mar 2018 03:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Mar 2018 03:21 PM IST
विज्ञापन
President of India accepts the resignation of two TDP ministers
चौधरी- अशोक

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी)  के मंत्रियों अशोक गजपति राजू और वाईएस चौधरी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। दोनों सांसदों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा ना देने की वजह से अपने पद से इस्तीफा दिया है।

विज्ञापन


बुधवार को वित्तमंत्री ने टीडीपी सांसदों और आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा उनके राज्य को विशेष दर्जा देने की मांग पर विचार करके निर्णय लिया था। निर्णय में अरुण जेटली ने विशेष दर्जा जैसी स्थिति से बचते हुए विशेष पैकेज देने की घोषणा की थी लेकिन टीडीपी के प्रमुख और राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इतने भर से संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने बुधवार सात मार्च को एनडीए के मंत्रिमंडल से अपने मंत्रियों को हटाने का संकेत देते हुए उनके इस्तीफे की घोषणा की थी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि नायडू को मनाने के लिए प्रधानमंत्री ने खुद उनसे फोन पर बात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक फोन पर चर्चा हुई और इसके बाद गुरुवार 8 मार्च को टीडीपी के दोनों मंत्रियों (अशोक गजपति राजू और वाई एस चौधरी) ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि टीडीपी कोटे से कैबिनेट मंत्री अशोक गजपति राजू ने साफ करते हुए कहा था कि यह केन्द्र सरकार के केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा है। अभी उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है। राजू के अनुसार ताजा स्थिति का हल निकालने की भी कोशिश की जा रही है। फिलहाल उनकी पार्टी एनडीए से अलग नहीं हुई है और उनके बीच सौहार्दपूर्ण रिश्ते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed