{"_id":"5f7260b624c1cf20110fa8b3","slug":"president-of-azerbaijan-said-that-armenia-will-be-punished-by-martyrdom-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजरबैजान के राष्ट्रपति बोले, अर्मेनिया को सैनिकों की शहादत की सजा देंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अजरबैजान के राष्ट्रपति बोले, अर्मेनिया को सैनिकों की शहादत की सजा देंगे
Tue, 29 Sep 2020 03:46 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 29 Sep 2020 03:46 AM IST
विज्ञापन
आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच लड़ाई
- फोटो : PTI
अर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जारी युद्ध के बीच अजरबैजान के राष्ट्रपति इलहम अलीयेव ने अपने नागरिकों को संबोधन में कहा, आर्मेनियाई सैनिकों ने उनके देश के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया है। इसमें कई लोगों की मौत हुई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अर्मेनिया ने पहली गोली चलाई और हमारे सैनिक पहले शहीद हुए। इन सैनिकों की शहादत पर दुश्मनों को सजा दी जाएगी। वहीं नई दिल्ली में अजरबैजान के दूतावास ने भी बयान जारी कर कहा कि अर्मेनिया लगातार शांति समझौतों व अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन कर रहा है। दूतावास ने उम्मीद जताई कि उसके मित्र देश अजरबैजान के समर्थन में बयान जारी करेंगे।
विज्ञापन