फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu Tamil Nadu Puducherry visit Mudumalai Tiger Reserve Mahouts and Cavadies news updates

President: तमिलनाडु पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आरएन रवि, सीएम स्टालिन ने किया स्वागत

Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 05 Aug 2023 11:16 PM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचीं। राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु, मंत्री दुरई मुरुगन और उदयनिधि स्टालिन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
President Murmu Tamil Nadu Puducherry visit Mudumalai Tiger Reserve Mahouts and Cavadies news updates
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तमिलनाडु के चेन्नई पहुंचीं। राज्यपाल आरएन रवि, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, विधानसभा अध्यक्ष एम अप्पावु, मंत्री दुरई मुरुगन और उदयनिधि स्टालिन ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। सीएम स्टालिन नेे राष्ट्रपति को किताब भेंट की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति पांच से आठ अगस्त तक दोनों प्रदेशों का दौरा करेंगी। इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी। मुर्मू पांच अगस्त को मुदुमलाई टाइगर रिजर्व जाएंगी। इसके अलावा वे तमिलनाडु के महावतों और कैवडियों के साथ बातचीत करेंगे।

विज्ञापन

छह अगस्त का यह होगा फैसला
राष्ट्रपति मुर्मू छह अगस्त को चेन्नई में मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन मुर्मू चेन्नई के राजभवन में तमिलनाडु के पीवीटीजी सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगी। वे महाकवि सुब्रमणयम भरतियार के चित्र का अनावरण कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। महाकवि के सम्मान में राष्ट्रपति राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर भारथियार मंडपम रखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सात-आठ अगस्त का यह होगा कार्यक्रम
राष्ट्रपति मुर्मू सात अगस्त को जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी के लीनियर एक्सेलेरेटर का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद वे विल्लियानूर में 50 बिस्तरों वाले अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन करेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति पुडुचेरी सरकार द्वारा उनके सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति ऑरोविले में आठ अगस्त को राष्ट्रपति शहर की प्रदर्शनी मातृमंदिर का दौरा करेंगी। चेतना के शहर में सुपरमाइंड की आकांक्षा' विषय पर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed