फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu explained the reason of Odisha visit, said- broke protocol many times for development of state

Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू ने बताई ओडिशा दौरे की वजह, कहा- राज्य के विकास के लिए कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा

Sat, 07 Dec 2024 03:25 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांगिरिपोसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांगिरिपोसी Published by: बशु जैन Updated Sat, 07 Dec 2024 03:25 PM IST
सार

अपने पांच दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति ने तीन रेलवे लाइनों के साथ ही आदिवासी शोध कार्य और विकास केंद्र, दंडबोस एयरपोर्ट और उप मंडलीय अस्पताल की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर राष्ट्रपति का अपने राज्य और जिले में दौरा करने का कोई प्रावधान नहीं है। मैंने यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा और बार-बार आई।

विज्ञापन
President Murmu explained the reason of Odisha visit, said- broke protocol many times for development of state
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा दौरे की वजह बताई। उन्होंने कहा कि राज्य और उनके पैतृक मयूरभंज जिले के विकास कार्यों में गति लाने के लिए मैंने कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा और राज्य का दौरा किया है। अपने पांच दिवसीय दौरे के अंतिम दिन राष्ट्रपति ने तीन रेलवे लाइनों के साथ ही आदिवासी शोध कार्य और विकास केंद्र, दंडबोस एयरपोर्ट और उप मंडलीय अस्पताल की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि सामान्य तौर राष्ट्रपति का अपने राज्य और जिले में दौरा करने का कोई प्रावधान नहीं है। हालांकि मैंने यहां के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार प्रोटोकॉल तोड़ा और यहां बार-बार आई। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप मैंने वह सब करने का प्रयास किया है जो मुझसे हो सकता था। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि जब मैं झारखंड की राज्यपाल थी तो मैंने कई बार रेलमंत्री से जनजातीय क्षेत्रों विकास के लिए कई बार कहा। जब मैं 2000 में ओडिशा की परिवहन मंत्री थी तो मैंने राज्य में कई क्षेत्रों में रेल विकास के लिए रेल मंत्री से कहा था। तब इस पर काम नहीं आगे नहीं बढ़ सका था। मैं प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का धन्यवाद करती हूं कि वहां अब कार्य हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह उनको यहां पर खींच लाया है। तमाम अहम कामों में व्यस्त रहने के बाद भी मैं अपने क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित रहती हूं। मैं यहां के लोगों और यहां की जरूरतों को जानती हूं। मेरे लिए जितना संभव होगा, मैं अपने कार्यकाल में उतना इस क्षेत्र के विकास के लिए काम करती रहूंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि हां मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मैं किसी से अनुचित अनुरोध नहीं करूंगी। मयूरभंज राज्य का सबसे बड़ा जिला है और यहां की कुछ आवश्यकताएं हैं। सरकार ने उन जरूरतों को समझा है। मैं उनको सहयोग के लिए धन्यवाद देती हूं। रेलवे संपर्क में ओडिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन हो रहा है।


राष्ट्रपति ने कहा कि जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई है, उनसे क्षेत्रीय संपर्क बढ़ेगा तथा क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। वह लोगों के प्यार, स्नेह और आशीर्वाद से ही इस मुकाम पर पहुंच सकी हैं। मुझे इस धरती की बेटी होने पर गर्व है। जिम्मेदारी और व्यस्त कार्यक्रम मुझे मेरी जन्मभूमि और लोगों से दूर नहीं कर सकते। राष्ट्रपति के रूप में अपने ढाई साल के कार्यकाल के दौरान मैंने कई बार राज्य का दौरा किया है। राष्ट्रपति शुक्रवार को अपने पैतृक गांव उपरबेड़ा में अपने स्कूल गईं और यहां उन्होंने संथाली महिलाओं के साथ नृत्य भी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed