फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu and Prime Minister Narendra Modi congratulated for Eid-ul-Fitr latest news and update

Eid-ul-Fitr: देशभर में मनाई जा रही ईद, राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Apr 2023 07:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 22 Apr 2023 07:10 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन
President Murmu and Prime Minister Narendra Modi congratulated for Eid-ul-Fitr latest news and update
देशभर में आज धूमधाम के साथ मनाई जा रही ईद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देशभर में आज धूमधाम के साथ ईद मनाई जा रही है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को ईद-उल-फित्र की ईद की बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। ईद प्यार और करुणा की भावनाओं को बांटने का त्योहार है। त्योहार हमें एकजुटता और आपसी सद्भाव का संदेश देती है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मू ने ईद-उल-फित्र की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने सभी से भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लेने के लिए कहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि ईद सद्भाव की भावना से ओत प्रोत है, जो शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए हमें प्रेरित करता है। भारत की पहली महिला ने कहा कि मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों को विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भी दी शुभकामनाएं
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को ईद की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, स्वास्थ्य और खुशी की कामना की है। पीएम ने कहा कि भारत के लोगों की ओर से मैं आपको और बांग्लादेश की जनता को ईद की बधाई देता हूं। प्रधान मंत्री मोदी ने कहा कि रमजान के दौरान, दुनिया भर के मुसलमानों ने उपवास और प्रार्थना की है। ईद-उल-फित्र के शुभ अवसर पर दुनिया के लोग एकता के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं ।

विज्ञापन
विज्ञापन

गार्ड ऑफ चेंज समारोह का नहीं होगा आयोजन
ईद के कारण 22 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह नहीं होगा। यह है सैन्य परंपरा है, जो राष्ट्रपति भवन में हर सप्ताह आयोजित की जाती है। राष्ट्रपति ऑफिस ने कहा कि ईद के कारण राजपत्रित अवकाश के कारण इस शनिवार (22 अप्रैल, 2023) राष्ट्रपति भवन में चेंज ऑफ गार्ड समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

बीएसएफ ने बांग्लादेश सैनिकों को बधाई
मेघालय में तैनात भारतीय सीमा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग-अलग स्थानों पर बांग्लादेशी सैनिकों को ईद की बधाई देते हुए मिठाइयां भेंट की।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी ईद की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि सभी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद।




जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की
ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ईद-उल-फितर के मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले मिले।



ईद-उल-फितर के मौके पर मुंबई की माहिम दरगाह में लोगों नमाज अदा की। 
 

राहुल गांधी ने दी बधाई
राहुल गांधी ने ट्वीट कर देशवासियों को ईद की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी को ईद मुबारक! यह शुभ त्योहार सभी के लिए शांति, खुशी और समृद्धि लाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed