फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Murmu and others reactions to Ghachkopar hoarding collapse incident Know all updates in hindi

Mumbai Hoarding Collapse: राष्ट्रपति मुर्मू-ममता बनर्जी ने मृतकों के परिजनों के प्रति जताई संवेदना, कही ये बात

Tue, 14 May 2024 01:37 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 14 May 2024 01:37 AM IST
सार

Mumbai Hoarding Collapse: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं।

विज्ञापन
President Murmu and others reactions to Ghachkopar hoarding collapse incident Know all updates in hindi
Mumbai hoarding collapse - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई में सोमवार को तेज आंधी-तूफान के बाद घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने स नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि 70 से ज्यादा घायल हो गए। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। 

विज्ञापन


शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना: राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मुंबई के घाटकोपर इलाके में होर्डिंग ढहने से हताहत हुए लोगों के बारे में जानकर वह बेहद दुखी हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक होर्डिंग के ढहने से कई लोगों की मौत की खबर बेहद दुख है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं और राहत व बचाव कार्यों की सफलता की कामना करती हूं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने भी जताया दुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी मुंबई में धूल भरी आंधी में एक होर्डिंग गिरने से कई लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बनर्जी ने कहा, यह जानकर दुख हुआ कि मुंबई में आज शाम एक बड़े बिल बोर्ड हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग फंस गए व घायल हो गए। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना और घायलों के प्रति एकजुटता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, सौ फीट लंबा बिलबोर्ड घाटकोपर के चेद्दानगर जंक्शन पर एक पेट्रोल पंप पर गिरा। जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। बेमौसम बारिश और धूल भरी आंधी के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर शाम एक घंटे के लिए उड़ान संचालन रोक दिया गया। स्थानीय ट्रेनों की सेवाओं में देरी हुई, जबकि कई क्षेत्रों में यातायात जाम देखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed