फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   president murmu and cm mohan majhi speech odisha government two years celebration at rairangpur

ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री: CM मांझी बोले- हर किसी के जीवन पर PM का असर; राष्ट्रपति बोलीं-देशहित में उठाए कदम

Sat, 20 Jun 2026 08:09 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, रायरंगपुर।
पीटीआई, रायरंगपुर। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 20 Jun 2026 08:09 PM IST
सार

ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने पर रायरंगपुर में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के निर्णयों को सामाजिक न्याय और विकास का प्रतीक बताया। इस दौरान सीएम मांझी ने राज्य में मुफ्त शिक्षा और ₹3.11 लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।
 

विज्ञापन
president murmu and cm mohan majhi speech odisha government two years celebration at rairangpur
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में कई बड़े कदम उठाए हैं। आज जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है, वे केवल विकास के प्रतीक नहीं हैं। ये सामाजिक न्याय, अवसरों की समानता और समग्र विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।' यह बात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ओडिशा में कही। वे मयूरभंज के रायरंगपुर में ओडिशा की भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


इस मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर राज्य को प्रगति का एक बड़ा उपहार दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र के विकास के लिए कुल 47,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी ने दिखा दिया है कि वैश्विक मंच पर भारत का समय आ चुका है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि देश के हर नागरिक के जीवन में पीएम मोदी का थोड़ा-बहुत असर दिखता है।
विज्ञापन


ओडिशा में डबल-इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री मांझी ने जनसभा में अपनी सरकार की दो साल की उपलब्धियों का पूरा ब्योरा रखा। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा में अब केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त होगी। ऐसा फैसला करने वाला ओडिशा देश का पहला राज्य बन सकता है। इसके अलावा सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण नीति को लागू कर दिया गया है। यह मामला कई दशकों से अधर में लटका हुआ था। अब युवाओं को सामान्य शिक्षा के साथ-साथ मेडिकल और तकनीकी शिक्षा में भी इसका पूरा लाभ मिल रहा है। राज्य में बुनियादी ढांचे और रोजगार को लेकर भी बड़े बदलाव आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ओडिशा को ₹47,600 करोड़ की सौगात: PM मोदी बोले- कांग्रेस राज में पिछड़ा रहा पूर्वी भारत; अब बना विकास का गेटवे

बंपर औद्योगिक निवेश और भारी-भरकम इंफ्रास्ट्रक्चर
'उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा' सम्मेलन के जरिए राज्य में दूसरी औद्योगिक क्रांति आ चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 3.11 लाख करोड़ रुपये की 152 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। इससे राज्य में लगभग 250,000 रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। इसके साथ ही सरकारी क्षेत्र में 44,000 से अधिक नौकरियां युवाओं को दी गई हैं। बुनियादी ढांचे की बात करें तो राज्य में 90,000 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं और 40,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं चल रही हैं। पारादीप में 25,000 करोड़ रुपये के पोर्ट प्रोजेक्ट, 25,000 करोड़ रुपये के शिपबिल्डिंग क्लस्टर और 80,000 करोड़ रुपये के पेट्रोकेमिकल प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है। भुवनेश्वर-कटक-पुरी-पारादीप इकोनॉमिक कॉरिडोर के लिए भी 5,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed