फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Mukherjee to distribute LPG connections to 2.5 crore BPL families in WB

अपनी विदाई से पहले राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बाटेंगे ढाई करोड़ LPG कनेक्शन

Sat, 15 Jul 2017 03:28 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 15 Jul 2017 03:28 AM IST
विज्ञापन
President Mukherjee to distribute LPG connections to 2.5 crore BPL families in WB
pranab mukherjee

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अपनी विदाई से पहले एक कार्यक्रम में 15 जुलाई को पश्चिम बंगाल में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले (बीपीएल) ढाई करोड़ लोगों को एलपीजी गैस कनेक्शन का वितरण करेंगे। ये सभी गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के अंतर्गत दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एएनआई के मुताबिक, सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि रघुनाथगंज और मुर्शिदाबाद जिले के साथ-साथ राष्ट्रपति के होम टाउन जंगीपुर भवन जिले में भी एलपीजी गैस कनेक्शनों का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और जांगीरपुर से कांग्रेस सांसद अभिजीत मुखर्जी भी मौजूद होंगे।
विज्ञापन


ये कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'क्लीन फ्यूल बेटर लाइफ' मिशन का ही हिस्सा है जिसमें सभी बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध कराना है। मोदी सरकार ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया गांव से प्रधानमंत्री उज्जवल योजना को लांच किया था और इस योजना का उद्देश्य देशभर के पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन मुहैया करवाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  23 जुलाई को शाम साढ़े पांच बजे संसद के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों के सांसद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भावभीनी विदाई देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed