फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Mukherjee accepts the resignation two Union Ministers Dr. Najma Heptulla, G.M. Siddeshwara

नजमा हेपतुल्ला, सिद्धेश्वरा की सरकार से हुई छुट्टी, मंत्रिपद से इस्तीफा स्वीकार

Wed, 13 Jul 2016 02:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jul 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
President Mukherjee accepts the resignation two Union Ministers Dr. Najma Heptulla, G.M. Siddeshwara

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कैबिनेट से नजमा हेप्तुल्ला और जीएम सिद्देश्वरा की छूट्टी कर दी है। दोनों ही मंत्रियों को राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है। नजमा के इस्तीफे के बाद मुख्त्तार अब्बास नकवी का कद बढ़ाते हुए उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा दिया गया है। तो सिद्देश्वर का विभाग बाबूल सुप्रियो को सौंपा गया है।

विज्ञापन


सुप्रियो को शहरी विकास, मकान और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय से हटाकर उन्हें भारी उद्योग मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है।

इस्तीफा देने वाले दोनों मंत्रियों की छूट्टी 5 जुलाई को हुए मंत्रिमंडल विस्तार के दिन ही तय मानी जा रही थी। लेकिन विस्तार का संदेश गलत न जाए इसलिए नजमा का इस्तीफा तब नहीं लिया गया।
विज्ञापन


तो सिद्देश्वर ने अपने जन्म की दिन की दूहाई देकर इस्तीफे के लिए दो-चार दिन का वक्त मांग लिया था। विस्तार के दिन 5 जुलाई को उनका जन्म दिन था। इस अवसर पर उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में बड़ा कार्यक्रम रखा था। जन्मदिवस के आयोजन पर क्षेत्र की जनता में गम का संदेश न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचने के लिए सिद्देश्वरा ने भाजपा आलाकमान से दो-चार दिन का वक्त मांगा था। पीएम ने उनपर सहानभूति दर्शाते हुए उन्हें कुछ दिन का मोहलत दे दिया था। अब मोदी ने विदेश से लौटते ही दोनों मंत्रियों के त्याग पत्र को महामहिम को भेज दिया। जिसे राष्ट्रपति ने मंगलवार शाम को स्वीकार कर लिया।


 

मोदी के 75 की नीती का नतीजा नजमा की छूट्टी

President Mukherjee accepts the resignation two Union Ministers Dr. Najma Heptulla, G.M. Siddeshwara
narendra modi - फोटो : PTI

मंत्री पद से नजमा की छूट्टी को 75 वर्ष उम्र पार की नीति का नतीजा माना जा रहा है। मोदी ने अपने सरकार के लिए नेताओं की उम्र तय कर दी है। वैसे अल्पसंख्यक मंत्रालय में उनके सुस्त कामकाज से भी पीएम प्रसन्न नहीं थे।

हालांकि सरकार की ओर से दलील दी गई है कि पांच जुलाई को विस्तार के दिन वे विदेश में थीं, इसलिए उनका इस्तीफा नहीं हो सका था। उन्हें राज्यपाल बनाने की चर्चाएं हैं। नजमा की छूट्टी के बाद सरकार में अब 75 पार की उम्र के नेता के रूप में महज कलराज मिश्र ही मंत्रिपद पर बरकरार है।

उनके पद पर बने रहने के पिछे यूपी चुनाव की मजबूरी बताया जा रहा है। लेकिन यूपी चुनाव के बाद उनका भी जाना तय माना जा रहा है। 


निजी कारणों से दिया इस्तीफा: नजमा
कैबिनेट से इस्तीफा देने के बाद नजमा हेप्तुल्ला ने कहा है कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपनी कैबिनेट में जगह देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार
भी जताया है। उन्होंने कहा है कि वह भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी के लिए तैयार रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed