President Election 2022 Live: वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के प्रत्याशी
{"_id":"62b15422f0cf7d426452f98f","slug":"president-election-2022-live-updates-opposition-and-bjp-parliament-board-meeting-for-rashtrapati-chunav-news-in-hindi","type":"live","status":"publish","title_hn":"President Election 2022 Live: वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tue, 21 Jun 2022 04:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 21 Jun 2022 04:01 PM IST
खास बातें
जुलाई में देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। ऐसे में सभी की नजरें विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने भले ही अभी तक अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन विपक्ष की ओर से अब तक चार नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी जगह से उसको मायूसी ही हाथ लगी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट ने राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू
- फोटो : ANI
लाइव अपडेट
04:00 PM, 21-Jun-2022
यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने (विपक्षी दलों ने) सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।01:50 PM, 21-Jun-2022
उपराष्ट्रपति नायडू से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा
भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए माथापच्ची जारी है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एनडी नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ? नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।
विज्ञापन
11:37 AM, 21-Jun-2022
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज
राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के नाम पर मंथन के लिए आज भाजपा की संसदीय बोर्ड की बैठक हो सकती है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मंगलवार शाम भाजपा मुख्यालय में हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शिरकत कर सकते हैं।
11:00 AM, 21-Jun-2022
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर 17 दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। भाकपा नेता डी राजा भी पवार के दिल्ली आवास पर पहुंचे।
10:57 AM, 21-Jun-2022
पवार के घर पहुंचे येचुरी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता सीताराम येचुरी एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर पहुंचे।10:55 AM, 21-Jun-2022
सिन्हा की उम्मीदवारी मोदी व अटल की राजनीति में भेद को सामने लाएगी
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो सिन्हा का नाम आगे बढ़ाना एक रणनीतिक कदम हो सकता है। विपक्ष उनके जरिये पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति में अंतर को रेखांकित करना चाहता है। यशवंत सिन्हा अटल बिहारी की सरकार में मंत्री थे और पूर्व पीएम के काफी भरोसेमंद थे। पिछले साल वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 AM, 21-Jun-2022
President Election 2022 Live: वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के प्रत्याशी
इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के ट्वीट ने इन खबरों को और पुख्ता कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि राज्यसभा और फिर विधानपरिषद चुनावों में टीएमसी में जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं। अब समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए। बता दें यशवंत सिन्हा भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए थे। उनके इस ट्वीट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि विपक्ष की ओर से वह राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।