फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   President Droupadi Murmu will inaugurate Library Festival program be held on 5 and 6 August

वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी: पुस्तकालय महोत्सव का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति, पांच-छह अगस्त को होगा कार्यक्रम

Thu, 20 Jul 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 06:20 AM IST
सार

संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि देशभर की छोटी-बड़ी सभी पुस्तकालय, उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक किताबों की विरासत, पत्र, पांडुलिपियों को सहेजने और उसे आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu will inaugurate Library Festival program be held on 5 and 6 August
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

संस्कृति मंत्रालय पांच और छह अगस्त को पुस्तकालयों की बंद अलमारी से किताबों की विरासत को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पहली बार दो दिवसीय पुस्तकालय महोत्सव 2023 का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुस्तकालयों के विकास और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए इस अनूठे महोत्सव का उद्घाटन करेंगी, जबकि समापन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन

संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि देशभर की छोटी-बड़ी सभी पुस्तकालय, उनकी ऐतिहासिक व सांस्कृतिक किताबों की विरासत, पत्र, पांडुलिपियों को सहेजने और उसे आम लोगों तक पहुंचाने के मकसद से वन नेशन-वन डिजिटल लाइब्रेरी की तैयारी चल रही है। इसी के तहत नीति आयोग पीएम के वन नेशन -वन डिजिटल लाइब्रेरी मिशन के पहले चरण में केंद्र सरकार के सभी पुस्तकालयों की एक संघ सूची बना रहा है। संस्कृति मंत्रालय को इस एमओसी के तहत पुस्तकालयों पर राष्ट्रीय मिशन के काम की जिम्मेदारी मिली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पुस्तकालय महोत्सव 2023 ज्ञान और कल्पना का जश्न मनाता है।

विज्ञापन

पुस्तकालय पांडुलिपियों को संरक्षित करते हैं और इतिहास और असीमित भविष्य के बीच की खाई को पाटते हैं। हमारी डिजिटल लाइब्रेरी पहल बाधाओं को तोड़ती है, सभी नागरिकों को ज्ञान तक पहुंच के साथ सशक्त बनाती है। महोत्सव पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण पर बातचीत शुरू करने के लिए दुनिया भर के प्रतिष्ठित पुस्तकालयों के बारे में जानकारी देगा। दरअसल,  पुस्तकालयों की परिवर्तनकारी शक्ति और वन नेशन- वन डिजिटल लाइब्रेरी द्वारा दिए जाने वाले असीमित अवसरों को अपनाना है। पुस्तकालयों का विकास हमारी प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त सचिव, मुग्धा सिन्हा ने कहा कि डिजिटल, सोशल मीडिया और नए जमाने की प्रौद्योगिकी ने कहीं भी आराम से पढ़ना आसान बना दिया है पर आने वाले समय में पुस्तकालयों को अपनी दुर्लभ पुस्तकों, पांडुलिपियों और अभिलेखागारों के साथ  मांग कर्ताओं के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी।

पुस्तकालयों की भी होगी रैंकिंग
संस्कृति मंत्रालय के सचिव, गोविंद मोहन ने कहा कि विश्वविद्यालयों की तर्ज पर संस्कृति मंत्रालय पुस्तकालयों की रैंकिंग शुरू करने जा रहा है। इसमें 42 मापदंड तैयार किए गए हैं। महोत्सव के दौरान इसकी घोषणा की जाएगी। इसमें पंचायतों के ग्रामीण, मोबाइल, जिला से लेकर राष्ट्रीय पुस्तकालय भाग ले सकेंगे। इस रैंकिंग के आधार पर पाठकों को पता चलेगा कि कौन सा पुस्तकालय की किस स्तर का है। इस रैंकिंग से इंफ्रास्ट्रक्चर, पाठकों, किताबों की संख्या समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी आम लोगों को मिलेगी। रैंकिंग में जगह बनाने के लिए पुस्तकालय सुविधाओं में इजाफा करेंगे और आम लोगों को सीधे इसका लाभ मिलेगा। वहीं, पुस्तकालय भावनात्मक और मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। पुस्तकालयों और संग्रहालयों के बीच गहरा संबंध है और भौतिक और डिजिटल पुस्तकालयों के उचित मिश्रण की भी आवश्यकता है। इस महोत्सव में इन दोनों मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed