फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu To Confer Padma Awards 2026 On May 25

Padma Awards 2026: 25 मई को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 131 लोगों को किया जाएगा सम्मानित

Sun, 17 May 2026 07:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 17 May 2026 07:31 PM IST
सार

Padma Awards 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस महीने की 25 तारीख को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी, जिसमें कुल 131 को सम्मानित किया जाएगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट योगदान देने के लिए लोगों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
President Droupadi Murmu To Confer Padma Awards 2026 On May 25
पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी।
विज्ञापन


इस वर्ष भारत सरकार ने कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें पांच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। इनमें 19 महिलाएं हैं। जबकि 16 व्यक्तियों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केरल में सतीशन कैबिनेट फाइनल: IUML के पांच मंत्री, कांग्रेस के कितने; जानें UDF सरकार में किसे मिल रहा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक हैं। इन्हें वर्ष 1954 में शुरू किया गया था। ये हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाते हैं और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, सार्वजनिक जीवन तथा व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed