फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu to begin her visit to Nagaland, Mizoram and Sikkim on Today

President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज और कल नगालैंड दौरे पर रहेंगी, इसके बाद मिजोरम और सिक्किम जाएंगी

Wed, 02 Nov 2022 05:32 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोहिमा।
एजेंसी, कोहिमा। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 02 Nov 2022 05:32 AM IST
सार

राष्ट्रपति आज नगालैंड में नवनिर्मित सरकारी स्कूलों, पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से निर्मित सड़कों और कोहिमा सुपर मार्केट का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा, राजभवन में मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगी।

विज्ञापन
President Droupadi Murmu to begin her visit to Nagaland, Mizoram and Sikkim on Today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार से नगालैंड, मिजोरम और सिक्किम के चार दिवसीय दौरे पर होंगी। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अपने दौरे में सबसे पहले राष्ट्रपति मुर्मू आज दो दिवसीय दौर पर नगालैंड पहुंचेंगी। राष्ट्रपति आज कोहिमा में अपने सम्मान में नगालैंड सरकार द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी। पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनका राज्य का पहला दौरा होगा।

विज्ञापन


दो नवंबर को राष्ट्रपति नवनिर्मित सरकारी स्कूलों, पीएम ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से निर्मित सड़कों और कोहिमा सुपर मार्केट का उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा, राजभवन में मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगी। वहीं, मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में राजकीय भोज आयोजन में शामिल होंगी। इसके बाद, बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति मुर्मू कोहिमा युद्ध समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी और राज्य के सबसे पुराने अंगामी समुदाय के गांव किगवेमा का दौरा करेंगी। जहां वह ग्राम परिषद सदस्यों और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया कि इसी दिन वह आइजोल में मिजोरम विश्वविद्यालय के 17वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी और मिजोरम राज्य में शिक्षा से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। शाम को, राष्ट्रपति आइजोल स्थित राजभवन में मिजोरम सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू आइजोल में मिजोरम विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी। बयान में कहा गया कि इसी दिन, वह अपने सम्मान में सिक्किम सरकार द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में शामिल होंगी और केंद्र तथा राज्य सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन / शिलान्यास करेंगी। राष्ट्रपति पांच नवंबर को दिल्ली लौटने से पहले तथागत त्साल, रावोंगला में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं और स्वयं सहायता समूह सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। बता दें कि पिछले महीने राष्ट्रपति त्रिपुरा और असम के दौर पर गई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed