फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Ashram in Sabarmati, Ahmedabad

गुजरात में महामहिम: राष्ट्रपति मुर्मू पहुंचीं साबरमति आश्रम, बापू को दी श्रद्धांजलि, चरखा भी चलाया

Mon, 03 Oct 2022 11:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Oct 2022 11:31 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंची हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,  वह गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी।
 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu pays tribute to Mahatma Gandhi at Gandhi Ashram in Sabarmati, Ahmedabad
महामहिम द्रौपदी मुर्मू - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंची हैं। अहमदाबाद में उन्होंने सबसे पहले साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर चरखा चलाया। उनके साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं। 

विज्ञापन


VIDEO: राष्ट्रपति मुर्मू ने चलाया चरखा कई परियोजनाओं का करेंगी शिलान्यास और उद्घाटन
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार,  वह गांधीनगर में स्वास्थ्य, सिंचाई, जलापूर्ति और बंदरगाह विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी। वहीं शाम में वह गांधीनगर में उनके सम्मान में गुजरात सरकार द्वारा आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं चार अक्तूबर के कार्यक्रम
बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति चार अक्तूबर को महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्टार्ट-अप प्लेटफॉर्म 'हर  स्टार्ट' का शुभारंभ करेंगी और गुजरात विश्वविद्यालय, अहमदाबाद में शिक्षा और आदिवासी विकास से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed