फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Droupadi Murmu approved 76 Gallantry awards to Armed Forces and CAPF personnel

Gallantry Awards: चार बलिदानियों को कीर्ति चक्र, 11 वीर शौर्य चक्र से सम्मानित; 76 वीरता पुरस्कारों की घोषणा

Mon, 14 Aug 2023 08:13 PM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 14 Aug 2023 08:13 PM IST
सार

राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच वीरता पदक को भी मंजूरी दी, जिसमें 21 आर्मी डॉग यूनिट के भारतीय सेना के कुत्ते मधु को मरणोपरांत और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
President Droupadi Murmu approved 76 Gallantry awards to Armed Forces and CAPF personnel
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के चार बलिदानियों को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार दास, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार यादव, कॉन्स्टेबल बबलू राभा और कॉन्स्टेबल शंभू रॉय को उनकी अद्वितीय वीरता के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है। इनके अलावा सेना के 9, जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक और सीआरपीएफ के एक जवान को शौर्य चक्र देने की घोषणा की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी। चार कीर्ति चक्र के अलावा 11 शौर्य चक्र दिया गया है जिसमें पांच मरणोपरांत हैं।  

विज्ञापन


शहीद डॉग मधु को वीरता अवॉर्ड
दो बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और चार वायु सेना पदक (वीरता) भी दिए गए हैं। राष्ट्रपति ने सेना के लिए 30 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी स्वीकृति दी है जिनमें आर्मी डॉग मधु (मरणोपरांत) और वायु सेना के एक कर्मी को विभिन्न सैन्य अभियानों में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए इस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन


इन वीरों को मिला शौर्य चक्र
मेजर विजय वर्मा, राजपूत रेजिमेंट, 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, मेजर विकास भांभू (मरणोपरांत), सेना मेडल, 252 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन, मेजर मुस्तफा बोहरा (मरणोपरांत), 252 आर्मी एविएशन स्क्वाड्रन, मेजर सचिन नेगी, ग्रेनेडियर्स, 55वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट, डोगरा रेजिमेंट, 62वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, मेजर रविंदर सिंह रावत, आर्मर्ड कोर, 44वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, हवलदार विवेक सिंह तोमर (मरणोपरांत), 5वीं बटालियन, राजपूताना राइफल्स, नायक भीम सिंह, राजपूताना राइफल्स, 9वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, राइफलमैन कुलभूषण मंता(मरणोपरांत), जम्मू-कश्मीर राइफल्स, 52वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स, सैफुद्दीन कादरी (मरणोपरांत), कॉन्स्टेबल, जम्मू-कश्मीर पुलिस, गमित मुकेश कुमार, कॉन्स्टेबल, सीआरपीएफ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अद्भुत वीरता
21 अक्तूबर 2022 को मेजर भांभू (पायलट) और मेजर बोहरा (सह पायलट) एक रूद्र हेलिकॉप्टर से अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर गश्त कर रहे थे। हेलिकॉप्टर में अचानक आग लग गई। दोनों पायलटों ने अपना आपा नहीं खोया और हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण की कोशिश करते हुए उसे आबादी और गोला-बारूद क्षेत्र से दूर ले गए और बहुमूल्य जानें बचाईं। इस वीरता के लिए दोनों को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है।

मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा को मरणोपरांत शौर्य चक्र
21 अक्तूबर 2022 को मेजर विकास भांभू (पायलट) और मेजर मुस्तफा बोहरा (सह पायलट) एक रुद्र हेलीकॉप्टर से अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर गश्त कर रहे थे। दिन के करीब 10:28 बजे अपना मिशन सफलतापूर्वक पूरा कर दोनों लौट रहे थे तो सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर उनके हेलिकॉप्टर में अचानक आग लग गई। यह एक विनाशकारी विफलता थी। उनका हेलिकॉप्टर तेज गति से नीचे गिर रहा था। दोनों पायलटों ने गंभीर मानसिक व शारीरिक दबाव में भी अपना आपा नहीं खोया और हेलिकॉप्टर पर नियंत्रण की कोशिश करते हुए उसे आबादी और गोला-बारूद क्षेत्र से दूर ले गए और बहुमूल्य जानें बचाईं। इस वीरता के लिए दोनों को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है। विंग कमांडर श्रेय तोमर को वायु सेना पदक
विंग कमांडर श्रेय तोमर को वायु सेना पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने उडा़न के दौरान दो इंजन वाले लड़ाकू विमान में आग लगने के बाद एक ही इंजन से सुरक्षित लैंडिंग कराई थी। इस तरह उन्होंने जान-माल के नुकसान को रोकने में योगदान दिया। इस वीरता का परिचय देने के लिए उन्हें वायु सेना पदक दिया गया है।
हवलदार विवेक सिंह तोमर को मरणोपरांत शौर्य चक्र 
हवलदार विवेक सिंह तोमर को 18,300 फीट की ऊंचाई पर सियाचिन ग्लेशियर पर तैनाती के दौरान साथी सैनिकों की जान बचाने और एक बड़ी आग की घटना को रोकने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया। उन्होंने इस साल जनवरी में एक स्नो टेंट के अंदर आग देखी और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा की परवाह किए बिना अंदर घुस गए, लेकिन घायल होने के कारण इस घटना में उनकी जान चली गई।

राष्ट्रपति ने भारतीय तटरक्षक कर्मियों के लिए तटरक्षक पदक को दी मंजूरी
राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय तटरक्षक कर्मियों के लिए एक राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (PTM) और पांच तटरक्षक पदक (TM) को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, पुरस्कार उनके विशिष्ट वीरता, कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण और विशिष्ट या मेधावी सेवा को मान्यता देने के लिए दिए गए हैं।

भारतीय तटरक्षक कर्मियों की उनके संबंधित पुरस्कारों के साथ सूची इस प्रकार है:-
आईजी मनोज वसंत बाडकर को राष्ट्रपति तटरक्षक पदक (विशिष्ट सेवा) से सम्मानित किया गया है।

तटरक्षक पदक (वीरता)
(i) कमांडेंट (जेजी) अनुराग शुक्ला
(ii) सुल्तान सिंह, पी/एनवीके(पी)

तटरक्षक पदक (सराहनीय सेवा)
(i) डीआईजी मनोज भाटिया
(ii) डीआईजी केआर दीपक कुमार
(iii) देवब्रत कुमार मिश्रा, पी/एडीएच (आरपी)

इन्हें दिया गया मरणोपरांत कीर्ति चक्र...

 

इन्हें दिया गया शौर्य चक्र...



वीरता और उत्कृष्ट कार्य के लिए 954 पुलिसकर्मियों को मिले पदक

केंद्र सरकार ने विभिन्न केंद्रीय पुलिस सेवाओं और राज्य के पुलिस बलों के 954 पुलिसकर्मियों को सेवा पदक देने की घोषणा की। 230 पुलिसकर्मियों को विभिन्न वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। वामपंथी उग्रवाद या नक्सल हिंसा प्रभावित राज्यों में काम करने वाले कर्मियों के लिए 125, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैनात 71 और पूर्वोत्तर क्षेत्र में उग्रवाद विरोधी और सुरक्षा कर्तव्यों के लिए तैनात 11 कर्मियों को पुलिस वीरता पदक (पीएमजी) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। वीरता के सबसे अधिक 55 पुलिस पदक जम्मू-कश्मीर पुलिस को, 33 महाराष्ट्र पुलिस को, 27 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को और 24 छत्तीसगढ़ पुलिस को दिए जाएंगे। बीएसएफ को 55 पदकसीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 55 वीरों को उल्लेखनीय सेवा के लिए विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया।

सीबीआई के 20 अधिकारी भी किए गए सम्मानित
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 20 अधिकारी विभिन्न पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किए गए। छह को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 14 को उल्लेखनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed