फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   President Draupadi Murmu will visit Andhra Pradesh today

President Murmu: राष्ट्रपति का आंध्र दौरा आज, नांदयाल जिले पहुंचेंगी, श्रीशैल मंदिर भी जाएंगी

Mon, 26 Dec 2022 05:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Dec 2022 05:49 AM IST
सार

राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद के सिकंदराबाद के बोलारम में निलयम में रुकेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मु 26 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर जाएंगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत श्रीशैलम मंदिर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
President Draupadi Murmu will visit Andhra Pradesh today
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को पर्यटन विभाग की प्रसाद परियोजना का उद्घाटन करने के लिए आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले का दौरा करेंगी। इस दौरान वह जिले के श्रीशैल मंदिर में भी जाएंगी। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति हैदराबाद से हेलीकॉप्टर से मंदिरों के शहर पहुंचेंगी। उनका श्रीशैलम में भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और देवी ब्रम्हांरंभिका मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने का कार्यक्रम है। नांदयाल जिला पुलिस राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था कर रही है। मुर्मू पांच दिवसीय दक्षिण प्रवास के लिए 26 दिसंबर को हैदराबाद पहुंचेंगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद के सिकंदराबाद के बोलारम में निलयम में रुकेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मु 26 दिसंबर को आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर जाएंगी और केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की प्रसाद योजना के तहत श्रीशैलम मंदिर के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 दिसंबर को शहर के केशव मेमोरियल स्कूल जाएंगी और छात्रों से बातचीत करेंगी। वह रंगारेड्डी जिले के काना शांति वनम में श्री रामचंद्र मिशन द्वारा फतेहपुर के श्री रामचंद्रजी महाराज के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान' अभियान की पट्टिका के अनावरण में भी भाग लेंगी। वह हैदराबाद में मिश्रा धातु निगम लिमिटेड (मिधानी) की वाइड प्लेट मिल का भी उद्घाटन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed