फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   prepration of indian national congress for uttar pradesh's assembly election 2017

यूपी को लेकर जोश में कांग्रेस, पीके को मिल रही अहमियत

Tue, 07 Jun 2016 10:30 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/ अमर उजाला नई दिल्ली Updated Tue, 07 Jun 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
prepration of indian national congress for uttar pradesh's assembly election 2017
उप्र चुनाव में प्रशांत किशोर की फार्मूले पर होगा प्रत्याशी चयन - फोटो : Getty Images

असम और केरल में करारी हार के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सेनाएं सजाने पर मंथन शुरू कर दिया है। आईटी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सलाह को अहमियत दी जा रही है। आईटी रणनीतिकार की सलाह पर पार्टी पदाधिकारी और प्रत्याशी तय नहीं होंगे लेकिन चयन में उनके फार्मूले को तरजीह दी जाएगी। उत्तर प्रदेश और पंजाब में पार्टी की रणनीति और चुनाव प्रचार की पृष्ठभूमि तैयार कर रही टीम ने युवा नेतृत्व पर जोर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस में राहुल गाख्नंधी को अध्यक्ष बनाए जाने से पहले आईसीसी और सीडब्ल्यूसी में व्यापक फेरबदल संभव है। इसके तहत राहुल की ताजोपोशी से पहले उनकी टीम को अहम ओहदे मिलने के आसार बढ़ गए हैं। पार्टी के पुराने महासचिवों और सचिवों में कुछ लोगों की छुट्टी हो सकती है। इनके स्थान पर राहुल की टीम को लाया जा सकता है। दस वर्षों से अधिक समय से पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज लोगों को नई पीढ़ी के लिए जगह बनाने के संकेत दिए जा सकते हैं। यह फार्मूला लागू हुआ तो अम्बिका सोनी, जर्नादन द्विदी, मधुसूदन मिी से महासचिव पद चिन सकता है। राहुल की टीम में रणदीप सुरजेवाला, कमलनाथ को जगह मिल सकती है। जयराम रमेश को भी अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश और पंजाब के चुनाव के मद्देनजर इन प्रदेशों से भी राहुल के करीबियों को अहम पद दिए जा सकते हैं। कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर पार्टी के पुराने और वरिष्ठ नेता स्वयं पद से मुक्त होने की इच्छा जाहिर कर सकते हैं। पार्टी के इन नेताओं की राज्यसभा में सक्रियता बनी रहेगी। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, अमरिन्दर सिंह और जयराम रमेश ने अलग-अलग अंदाज में पार्टी में बदलाव पर जोर दिया । सभी मांगों और सुझावों में राहुल को अध्यक्ष बनाने पर ही जोर है। दरअसल बदलाव के समर्थक सभी नेता पुराने नेताओं को अहम पदों से मुक्त कराना चाहते हैं। इस वजह से राहुल की ताजपोशी की मांग की जा रही है ताकि उनकी टीम को जगह मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में पार्टी की रणनीति तय कर रहे प्रशांत किशोर ने भी नई टीम की सलाह दी है। प्रशांत किशोर राहुल की ही पसंद माने जाते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रत्याशी चयन में सिफारिश की बजाए जनाधार को आधार बनाने की सलाह दी गई है। आईटी टीम ने टिकट की मांग करने वाले नेताओं से हर बूथ से कम से कम दो लोगों के नाम और पता की मांग की है। इसमें राहुल की युवा टीम को महत्व मिल सकता है। उधर पंजाब में प्रशांत किशोर ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की हवा निकालने के लिए सभी संबंधित समूहों में कैप्टन अमरिन्दर सिंह के कार्यक्रम तय किए हैं। मोदी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन को अपनी उपलब्धि बताई है लिहाजा अब 8 जून को पठानकोट में पूर्व सैनिकों के बीच अमरिन्दर का काफी विद कैप्टन कार्यक्रम होने वाला है। प्रशांत की टीम इसके लिए पठानकोट पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed