MLC Polls: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश एमएलसी चुनाव के लिए तैयारी जोरों पर, कांग्रेस और टीडीपी ने उतारे उम्मीदवार
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई। तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि एक सीट सीपीआई के लिए छोड़ दी है। जबकि आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए तैयारी शुरू हो गई। तेलंगाना विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि एक सीट सीपीआई के लिए छोड़ दी है। कांग्रेस ने भूतपूर्व फिल्म अभिनेत्री विजयाशांति, अद्दांकी दयाकर और केथवथ शंकर नाइक को उम्मीदवार बनाया है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह घोषणा की। जबकि आंध्र प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए तेलुगु देशम पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया।
तेलंगाना विधान परिषद में पांच रिक्तियों को भरने के लिए चुनाव चार मौजूदा बीआरएस एमएलसी और एक एआईएमआईएम एमएलसी की सेवानिवृत्ति के चलते हो रहा है। कांग्रेस उम्मीदवार विजयाशांति तेलुगु और अन्य भाषा की फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। वह पहले बीआरएस की ओर से लोकसभा सदस्य थी। उन्होंने तेलंगाना राज्य के लिए लड़ने के लिए एक पार्टी बनाई थी और बाद में बीआरएस, भाजपा और कांग्रेस के साथ काम किया।
टीपीसीसी अध्यक्ष बी महेश कुमार गौड़ ने कहा कि पार्टी ने विजयाशांति को इसलिए चुना क्योंकि वह एक महिला और पिछड़े वर्गों को अवसर देना चाहती थी। कांग्रेस के दूसरे प्रत्याशी अद्दांकी दयाकर अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले मुखर नेता हैं। जबकि अनुसूचित जनजाति से आने वाले शंकर नाइक कई सालों से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता हैं।
कांग्रेस ने अपने चुनावी गठबंधन समझौते के तहत अपनी सहयोगी सीपीआई को एक सीट आवंटित की है। 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 65 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल बीआरएस के पास 38 विधायक हैं, हालांकि उसके 10 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। विधानसभा में अपनी ताकत के आधार पर कांग्रेस और बीआरएस को क्रमशः चार और एक सीट जीतने की उम्मीद है।
आंध्र प्रदेश में टीडीपी ने उतारे उम्मीदवार
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने रविवार को आंध्र प्रदेश में आगामी एमएलसी चुनावों के लिए कवली ग्रीष्मा, बी रविचंद्र और बीटी नायडू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। आंध्र प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) के पांच सदस्यों के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान 20 मार्च को होगा। टीडीपी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कि विधायक कोटा एमएलसी चुनावों के लिए, कवली ग्रीष्मा, बी रविचंद्र और बीटी नायडू को टीडीपी उम्मीदवार के रूप में चुना गया है। एनडीए की ओर से टीडीपी से तीन और जनसेना से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.