{"_id":"5c95704abdec22068c429662","slug":"preparation-to-seize-25-properties-of-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफिज सईद की 25 संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाफिज सईद की 25 संपत्तियों को जब्त करने की तैयारी, बड़ी कार्रवाई करेंगी एजेंसियां
Sat, 23 Mar 2019 05:01 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 Mar 2019 05:01 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय एजेंसियां घाटी में आतंकियों और अलगाववादियों पर शिकंजा और कसने की तैयारी में है। जल्द ही लश्कर-ए-ताइबा के सरगना हाफिज सईद की 25, शब्बीर शाह की 4 और अन्य आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के नाम पर संपत्तियां अटैच या जब्त की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय, एनआईए और आयकर विभाग ने इन संपत्तियों का डाटा इकट्ठा कर लिया है और जल्द ही घाटी में आतंकी संगठनों, इससे जुड़े लोगों और पत्थरबाजी को बढ़ावा देने वालों पर आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। ईडी ने टेरर फंडिंग मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत सईद और उसके मददगारों से जुड़ी 25 संपत्तियों की पहचान की है, जिन्हें जब्त किया जा सकता है। इनकी कीमत करीब 7 करोड़ आंकी गई है। इसी तरह की कार्रवाई अलगाववादी नेता शब्बीर शाह व अन्य के खिलाफ भी की जाएगी।
विज्ञापन
हाल ही में ईडी ने सईद के मददगार जहूर अहमद शाह वटाली की गुरुग्राम में 1.03 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। केंद्रीय एजेंसी ने टेरर फंडिंग मामले में पीएमएलए के तहत 13 एफआईआर दर्ज की हैं। एनआईए ने भी 13 लोगों और उनकी संपत्तियों की पहचान की है। चार्जशीट दायर करने के बाद इन संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन