फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preparation of taking jammer in universities and schools during exam days

विश्वविद्यालयों और स्कूलों में जैमर लगाने की तैयारी, परीक्षा के दिनों में करेंगे काम

Sat, 19 Oct 2019 05:39 AM IST
संजीव कुमार झा सीमा शर्मा , अमर उजाला
सीमा शर्मा , अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 19 Oct 2019 05:39 AM IST
सार

  • अब जैमर से फुलप्रूफ होगी बोर्ड परीक्षा
  • विश्वविद्यालयों और स्कूलों में जैमर लगाने की तैयारी, परीक्षा के दिनों में करेंगे काम
  • यूजीसी ने जैमर लगाने को लेकर राज्यों सरकारों व विश्वविद्यालयों को लिखा पत्र

विज्ञापन
Preparation of taking jammer in universities and schools during exam days
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बोर्ड परीक्षा के पेपर अब लीक नहीं हो पाएंगे। विश्वविद्यालयों और स्कूलों में परीक्षा प्रणाली को फुलप्रूफ बनाने के लिए जैमर पॉलिसी को लागू करने की तैयारी कर रही है। केंद्र सरकार परीक्षा के दिनों में स्कूलों और विश्वविद्यालयों को जैमर से फुलप्रूफ करेगी। सरकार ने जैमर पॉलिसी भी बनायी है। उधर, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जैमर लगाने संबंधी पत्र राज्यों व विश्वविद्यालयों को भेज दिया है।

विज्ञापन

 पेपर लीक होने की वजह से उठाया गया कदम

सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2018 में दसवीं और 12वीं कक्षा के पेपर लीक हुए थे। बोर्ड परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए सरकार ने कमेटी के माध्यम से कई सुझाव मांगे और उनको लागू भी किया। इसी के चलते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2019 फुलप्रूफ रही। सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा से संबंधित पेपर भेजने के लिए कई तकनीक पर काम किया पर लीक का खतरा हमेशा बना रहता है। इसी के चलते अब सरकार परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए जैमर लगाने की योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

यूजीसी का सरकार की जैमर पॉलिसी सख्ती से अपनाने का निर्देश

यूजीसी सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों और राज्यों को पत्र लिखा गया है। इसमें सख्ती से केंद्र सरकार की जैमर पॉलिसी को अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों में लागू करने का निर्देश दिया गया है। इसमें केंद्र सरकार द्वारा बनायी गयी जैमर पॉलिसी भी सांझा की गई है। जैमर परीक्षा के दिनों में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed