फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   preparation of railway on Chhath, special trains for these places

छठ को लेकर रेलवे की तैयारी, इन स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेनें

Tue, 01 Nov 2016 04:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 04:22 AM IST
विज्ञापन
preparation of railway on Chhath, special trains for these places
- फोटो : File Photo

दीपावली की भीड़ के बाद अब छठ पर्व को लेकर रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। पूर्वांचल की तरफ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई दिल्ली-लखनऊ, आनंद विहार-लखनऊ और नई दिल्ली-दरभंगा के बीच दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही रेलवे ने अधिक भीड़ को ध्यान में रख नई  दिल्ली स्टेशन व आनंद विहार टर्मिनल पर 5 नवंबर तक सभी प्रकार के पार्सलों के हस्तांतरण  पर अस्थायी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


 रेलगाड़ी संख्या 04491/04492 लखनऊ-नई दिल्ली-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल 2 फेरे लगाएगी। रेलगाड़ी संख्या 04491 लखनऊ-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल मंगलवार को शाम 7:35 बजे रवाना की जाएगी। यह रेलगाड़ी अगले दिन सुबह 4.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04492 नई दिल्ली से लखनऊ के लिए बुधवार को शाम 7.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 4.30 बजे लखनऊ बरास्ता गाजियाबाद मुरादाबाद होकर पहुंचेगी। रेलगाड़ी संख्या 04494/04493 नई दिल्ली दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी 2 फेरे लगाएगी।  रेलगाड़ी संख्या 04494 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल 1 नवंबर को दोपहर 2.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04493  दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस  स्पेशल 2 नवंबर को शाम 3.15 बजे चलेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कानुपर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पटना, बरौनी व समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। एक अन्य रेलगाड़ी 04496/04495 नई दिल्ली दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस भी 2 फेरे लगाएगी।  रेलगाड़ी संख्या 04496 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 4 नवंबर को नई दिल्ली से पूर्वाह्न 11:50 बजे रवाना होगी। अगले दिन पूर्वाह्न 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04495  दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस  स्पेशल 5 नवंबर को चलेगी। यह विशेष रेलगाड़ी मार्ग में कानुपर, इलाहाबाद, मुगलसराय, पटना, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी। रेलगाड़ी संख्या 04497 लखनऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल 2 नवंबर को लखनऊ से रात के 11.15 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 9.15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। अधिक भीड़ को देखते हुए पार्सलों के हस्तांतरण व प्लेटफॉर्म के एक छोर से दूसरे छोर पर ट्रालियों के संचलन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed