फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Preliminary probe Report says Fault in tracks likely cause of derailment of North East Express

North East Express: इस वजह से बेपटरी हो गई थी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस; प्रारंभिक रिपोर्ट में जताई गई ये आशंका

Thu, 12 Oct 2023 06:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 12 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

बक्सर जिले में रघुनाथपुर के नजदीक बुधवार रात को हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। इस बीच अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Preliminary probe Report says Fault in tracks likely cause of derailment of North East Express
बिहार ट्रेन हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के बक्सर जिले में रघुनाथपुर के नजदीक बुधवार रात को हुए ट्रेन हादसे को लेकर हुई प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इस शुरुआती जांच रिपोर्ट में दिल्ली-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने का संभावित कारण पटरियों में खराबी बताया गया है। सूत्रों ने यह बात प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के हवाले से कही है। 

विज्ञापन


बता दें कि बक्सर जिले में रघुनाथपुर के नजदीक बुधवार रात को हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक घायल हो गए। इस बीच अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि हादसे के उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


दिल्ली-कामाख्या नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के साथ हुए हादसे की जांच रिपोर्ट में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के ड्राइवर समेत छह रेलवे अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए है। इसमें कहा गया है कि ऐसा लगता है कि ट्रेन के 23 डिब्बों के बेपटरी होने की घटना पटरियों में खराबी के कारण हुई। दुर्घटना के कारण 52 करोड़ रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान लगाया गया है। इस हादसे में लोको पायलट आंशिक रूप से घायल हो गया था और उसके सहायक को गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि इस जांच रिपोर्ट में लोको पायलट के बयान को शामिल किया गया है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रघुनाथपुर स्टेशन से गुजरी थी। हालांकि इस स्टेशन सेक्शन को पार करते ही भीषण झटका लगा। अत्यधिक कंपन और भीषण झटके के चलते ब्रेक पाइप का दबाव अचानक कम हो गया और ट्रेन रात 9:52 बजे पटरी से उतर गई।

प्रारंभिक रिपोर्ट में रघुनाथपुर स्टेशन के एक गेटमैन और एक प्वाइंटमैन के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने ट्रेन के पहियों के पास से चिंगारी निकलती देखी। रिपोर्ट में लोको पायलट और उसके सहायक का ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण नकारात्मक बताया गया।
 
उच्चस्तरीय जांच के आदेश
इस बीच, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा कि हादसे के पीछे के कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। गंभीर घायलों को 2.50 लाख और मामूली रूप से घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश ने कहा कि हमारी प्राथमिकता ट्रैक को चालू करने पर है। प्रकाश की निगरानी में ही ट्रैक बहाली का काम चल रहा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के सीपीआरओ सब्यसाची डे ने बताया कि राहत से 1006 यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे में मृत एक महिला और उसकी बेटी के शव को एंबुलेंस से असम के तिनसुकिया जिला भेजा गया है।

ट्रेन के बेपटरी होते ही बेहोश हो गए थे गार्ड
नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के गार्ड विजय कुमार ने बताया कि ट्रेन के बेपटरी होने के बाद वह बेहोश हो गए थे। उन्होंने बताया कि मैं अपने कागजी काम में व्यस्त था जब अहसास हुआ कि ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसके बाद कुछ झटके लगे और मैं बेहोश हो गया। बाद में, मैंने खुद को पास के खेतों में पाया। ग्रामीण चेहरे पर पानी डालकर होश में लाए। हादसे में विजय कुमार को हल्की चोटें आई हैं। ट्रेन के एसी-3 टायर कोच में सफर कर रहे 64 वर्षीय महेंद्र यादव ने बताया कि इस हादसे को मैं पूरी जिंदगी नहीं भूल सकता है। अचानक, हम सभी अपनी-अपनी सीट से जोर से उछलने लगे कि हममें से कोई अंदाजा ही नहीं लगा सका कि क्या हुआ।

दुर्गा पूजा के लिए असम आ रही मां-बेटी की जान गई
असम के तिनसुकिया जिले में अपने घर पर दुर्गा पूजा मनाने के लिए जब एक युवा दंपति और उनकी आठ वर्षीय जुड़वां बेटियां नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार हुईं, तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि उनकी यात्रा आपदा में समाप्त होगी तथा परिवार में दो लोग ही रह जाएंगे। दिल्ली के एक होटल में काम करने वाले दंपति ने अपनी पिछली यात्रा के बाद से पैसे बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करने के बाद तिनसुकिया क्षेत्र के सदिया में उषा के पैतृक घर में दुर्गा पूजा की छुट्टियों की योजना बनाई थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुर्घटना में उषा भंडारी और उनकी बेटी की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की। दुर्घटना में राजस्थान के नरेंद्र कुमार (27) और बिहार के पूर्णिया के अबू जायद (27) की भी मौत हो गई।


बिनॉय विश्वम ने रेल मंत्री को लिखा पत्र
सीपीआई के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने बिहार के बक्सर जिले में नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में लिखा कि लग्जरी ट्रेनों को धड़ल्ले से बढ़ावा दिया जा रहा है। एक के बाद एक लग्जरी ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। इन सब के बीच आम लोगों की ट्रेनों के लिए बुनियादी ढांचे को बुरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed