{"_id":"66840fc855239d81e60b7d40","slug":"preach-prohibition-in-tamil-nadu-sitharaman-to-vck-member-in-ls-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा: वीसीके सांसद ने उठाई देश में नशे पर रोक लगाने की मांग, निर्मला सीतारमण का जवाब- तमिलनाडु में दें उपदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा: वीसीके सांसद ने उठाई देश में नशे पर रोक लगाने की मांग, निर्मला सीतारमण का जवाब- तमिलनाडु में दें उपदेश
Tue, 02 Jul 2024 08:03 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:03 PM IST
सार
वीसीके सांसद ने लोकसभा में देशभर में नशा तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। इसके जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पहले तमिलनाडु जाकर यह उपदेश दें। तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वीसीके सांसद थोल थिरुमावलवन
- फोटो : ANI
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु की विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) पार्टी के सांसद थोल थिरुमावलवन पर निशाना साधते हुए कहा है ‘ऐसे उपदेश तमिलनाडु में जाकर दें’। दरअसल, वीसीके सांसद देश में नशे पर लगाम लगाने की बात कह रहे थे तो वित्त मंत्री ने उन्हें तमिलनाडु के कल्लकुर्ची की याद दिला दी। बता दें कि हाल ही में तमिलनाडु के कल्लकुर्ची में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत हो गई थी। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान वीसीके सांसद ने देश में बढ़ रही नशे की तस्करी पर संसद को संबोधित किया।
विज्ञापन
‘तमिलनाडु जाकर उपदेश दें वीसीके सांसद’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि थिरुमावलवन ने केंद्र सरकार से देशभर में शराब और नशीली दवाओं पर लगाम लगाने की मांग की है। वीसीके सांसद ने एक ऐसा मुद्दा उठाया है, जिसका समर्थन किया जा सकता है। निर्मला सीतारमण ने आगे कहा, ‘लेकिन तमिलनाडु में जिस सत्तारूढ़ पार्टी के साथ वीसीके का गठबंधन है, वहां 56 लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। इसलिए वीसीके सांसद को यह उपदेश पहले अपने राज्य में जाकर देना चाहिए।' आपको बता दें कि वीसीके तमिलनाडु में डीएमके की सहयोगी पार्टी है।
विज्ञापन
तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत
आपको बता दें कि तमिलनाडु के कल्लकुर्ची में जहरीली शराब पीने से 56 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके सरकार सवालों के घेरे में आ गई थी। इस घटना में अभी भी कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। भाजपा और एआईएडीएमके ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठाई है।
विज्ञापन