फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pre monsoon rain in north india at delhi-ncr

झमाझम बारिश से अचानक बदला मौसम, प्री मानसून की दस्तक

Wed, 28 Jun 2017 09:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
pre monsoon rain in north india at delhi-ncr
Rain

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। आज सुबह बारिश से अचानक मौसम बदला-बदला सा नजर आया। खबर लिखे जाने तक मौसम सुहावना बना हुआ है।  हालांकि बीते दिन मौसम विभाग की भविष्यवाणी को देखते हुए लोग बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन दिल्ली के रिज केन्द्र पर बूंदाबांदी को छोड़ दें तो बाकी जगह बादल रात साढ़े आठ बजे तक बिना बरसे गुजर गए। दिन में पसीना भी खूब निकला।

विज्ञापन


लेकिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम यूपी में बादल गरजे और बिजली भी चमकी। मौसम विभाग से बारिश की भविष्यवाणी की थी। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से लगातर पांच दिन बारिश की भविष्यवाणी की है, जिसमें 29-30 जून को कुछ जगह भारी बारिश की चेतावनी भी शामिल है। इतना ही नहीं ये भी दिखाया गया है कि एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में 75-100 फीसदी केंद्र पर बारिश होगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिम यूपी में मंगलवार को कहीं-कहीं बारिश हुई। हालांकि अधिकतम तापमान उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली में सामान्य से ऊपर ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान भी पूरे उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री ऊपर 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी की मात्रा 50-75 फीसदी के बीच रही। अधिकतम तापमान पालम केन्द्र पर सबसे अधिक 41.4 डिग्री दर्ज किया गया।


मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार शाम या रात से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री की संभावना जताई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed