{"_id":"59526fc74f1c1bd2138b46e3","slug":"heavy-rain-high-alert-for-one-day-in-all-over-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के सभी जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के सभी जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर शासन को चेताया भी है।मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था।
विज्ञापन
खास तौर पर विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग और कुमाऊं क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। मंगलवार को इसका असर भी दिखा और प्रदेश के कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन
अब विभाग ने एक बार फिर अगले 24 घंटे भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है।
विशेषकर चारधाम यात्रा मार्ग के ज्यादातर हिस्सों में तेज बारिश होगी। इसको देखते हुए विशेष एडवाइजरी जारी कर शासन को जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।