फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prayagraj Mahakumbh Mauni Amawasya Crowd Population Density Area and Demography America Europe Asia explained

प्रयागराज में महाकुंभ: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का आंकड़ा कई देशों से भी ज्यादा, घनत्व और चौंकाने वाला

Thu, 30 Jan 2025 07:19 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 30 Jan 2025 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार
Prayagraj Mahakumbh 2025: अमेरिका के 54 देशों में से सिर्फ तीन देशों की आबादी ही मौनी अमावस्या पर प्रयागराज से ज्यादा रही। इनमें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको शामिल हैं, जबकि कोलंबिया, अर्जेंटीना, कनाडा से लेकर उरुग्वे जैसे देशों की जनसंख्या भी मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की मौजूदगी से कम रही।
loader
Prayagraj Mahakumbh Mauni Amawasya Crowd Population Density Area and Demography America Europe Asia explained
Mahakumbh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या स्नान पर साढ़े सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी किया। आबादी के लिहाज से देखा जाए तो भारत के राज्यों को तो छोड़िए, यह आबादी कई देशों की जनसंख्या से भी ज्यादा है। स्पेन, ब्रिटेन जैसे देशों की आबादी कुंभ में एक दिन में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं से भी कम। इसी तरह जनसंख्या घनत्व के लिहाज से देखें तो ऑस्ट्रेलिया जैसे देश में जहां जनसंख्या घनत्व चार व्यक्ति प्रति वर्ग किमी से भी कम है। वहीं, मौनी अमावस्या पर आए श्रद्धालुओं और प्रयागराज की जनसंख्या को जोड़कर देखें तो मौनी अमावस्या के दिन जिले का जनसंख्या घनत्व 15 हजार प्रति वर्ग किमी से भी ज्यादा था।  

ऑस्ट्रेलिया।
ऑस्ट्रेलिया। - फोटो : अमर उजाला
यूरोप के सबसे बड़े देश से भी ज्यादा प्रयागराज में लोगों की मौजूदगी
रात आठ बजे तक आकंड़ों को मुताबिक प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 7.64 करोड़ लोगों ने डुबकी लगाई। जिले की आबादी 72 लाख से ज्यादा है। यानी, मौनी अमावस्या के दिन जिले में साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा लोगों की मौजूदगी रही। वहीं, यूरोप में सबसे बड़े देश जर्मनी जिसकी आबादी 8 करोड़ से ज्यादा है, मौनी अमावस्या के दिन उसकी आबादी भी प्रयागराज पहुंची भीड़ से कम पड़ गई। इसी तरह ब्रिटेन की आबादी 6 करोड़ 91 लाख है, तो वहीं फ्रांस की जनसंख्या 6.65 करोड़ ही है। 

इतना ही नहीं अमेरिका के 54 देशों में से सिर्फ तीन देशों की आबादी ही मौनी अमावस्या पर प्रयागराज से ज्यादा रही। इनमें अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको शामिल हैं। जबकि कोलंबिया, अर्जेंटीना, कनाडा से लेकर उरुग्वे तक महाकुंभ में प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर लोगों की मौजूदगी से कम रहे। 

अमेरिका।
अमेरिका। - फोटो : अमर उजाला
एशिया में भी अधिकतर देशों से ज्यादा रही प्रयागराज की आबादी
मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज की जनसंख्या एशियाई देशों से भी अधिक रही। एशिया के कुल 51 देशों में से इस दिन सिर्फ 10 देशों की जनसंख्या ही प्रयागराज से ज्यादा रही। वहीं, 10 करोड़ की जनसंख्या वाले वियतनाम से लेकर 9 करोड़ की आबादी वाले ईरान तक की आबादी प्रयागराज से कम रही। एशिया में सिर्फ चीन, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, जापान और फिलीपींस, वियतनाम, ईरान, तुर्किये की आबादी ही मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज से ज्यादा दर्ज की गई। दुनियाभर में भारत समेत केवल 18 देश हैं, जिनकी आबादी साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed