{"_id":"5aed9ba54f1c1b58098b7fb1","slug":"pravasi-bharatiya-divas-to-become-biennial-event-from-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 से द्विवार्षिक होगा प्रवासी भारतीय दिवस, समय-समय पर होंगे सेमिनार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
2019 से द्विवार्षिक होगा प्रवासी भारतीय दिवस, समय-समय पर होंगे सेमिनार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 May 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालाना मनाया जाने वाला प्रवासी भारतीय दिवस अब 2019 से द्विवार्षिक होगा, ये बात आज सुषमा स्वराज ने कही है। सिर्फ ऐसा ही नहीं है सुषमा स्वराज ने प्रवासी भारतीयों के लिए एक विशेष योजना भी तैयार की है। मंत्रालय की तरफ से सेमिनार आयोजित कर सुषमा भारतीयों के हित साधने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
सुषमा ने विदेश मामलों के राज्य मंत्री एमजे अकबर और वीके सिंह को इस योजना के संचालन में शामिल करने की योजना बताई है। दरअसल विदेश में भारतीयों संग होने वाले अपराधों के मद्देनजर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कुछ करना चाहती हैं। इसीलिए वह जागरुकता अभियान का नया तरीका ढूंढ रहीं हैं।
विज्ञापन
सुषमा स्वराज ने कहा कि वो भारतीयों के देश के भीतर और बाहरी अनुभवों को जानने की इच्छुक हैं। और यह उद्देश्य खास बैठकों द्वारा ही सफल हो सकता है। यही वजह है कि उन्होंने कुछ लोगों की एक टीम को इस काम में लगा दिया है। उद्देश्य है कि देश के भीतर और बाहर से कुल 12 लोगों को विशेष चर्चा पर बुलाया जाया करे।
विज्ञापन
प्रवासी भारतीयों के प्रतीक महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए सुषमा ने दोहराया कि महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने वाले दिन यानी 9 जनवरी को हर साल प्रवासी दिवस मनाया जाता है। अटल जी ने भी प्रवासी भारतीयों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की थी। सुषमा चाहती हैं कि भारतीय देश में या कहीं बाहर भी पूरी तरह सुरक्षित हो सकें।