{"_id":"61b44dd82707b8086211fc77","slug":"prashant-kishor-took-a-jibe-at-rahul-gandhi-in-interview-says-it-is-difficult-to-defeat-bjp-by-tweet-and-candle-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला: ट्वीट और कैंडल मार्च से भाजपा को नहीं हरा सकते, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रशांत किशोर का राहुल पर हमला: ट्वीट और कैंडल मार्च से भाजपा को नहीं हरा सकते, पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात
Sat, 11 Dec 2021 12:36 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:36 PM IST
सार
इससे पहले भी प्रशांत किशोर कई बार विपक्ष के नेतृत्व को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला कर चुके हैं। अपने साक्षात्कार के दौरान प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी की तारीफ भी की।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर(फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी पर एक बार फिर से जुबानी हमला किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है ही नहीं। अगर पार्टी को बचाना है तो गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को लोकतांत्रिक तरीके से अध्यक्ष चुनें। उन्होंने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के कांग्रेस के बिना भी भाजपा विरोधी मोर्चा बनाना संभव है।
विज्ञापन
एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा है कि एक ट्वीट और कैंडल मार्च के जरिए आप भाजपा को कभी नहीं हरा सकते हैं। भाजपा काफी मजबूत हो चुकी है। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को हराने के लिए आपको मजबूत रणनीति बनानी होगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि 1984 के बाद कांग्रेस को अकेले अपने दम पर एक भी लोकसभा चुनाव में जीत नहीं मिली है। बीते दस साल में कांग्रेस को 90 फीसदी चुनावों में करारी हार मिली है। कांग्रेस नेतृत्व को हार की जिम्मेदारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात
उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वह सभी लोगों की सुनते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्हें पता है कि आखिर लोगों की जरूरत क्या है। प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि अगले कुछ दशकों तक भाजपा के इर्द-गिर्द ही देश की राजनीति घूमेगी।
विज्ञापन
इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने किया था कांग्रेस पर हमला
प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि 'कांग्रेस मजबूत विपक्ष के लिए जिस विचार और विस्तार का प्रतिनिधित्व करती है, वह महत्वपूर्ण है, लेकिन विपक्ष का नेतृत्व कांग्रेस का दैवीय अधिकार नहीं है, जब पार्टी पिछले 10 सालों में अपने 90 फीसदी चुनाव हारती हो। लोकतांत्रिक तरीके से विपक्षी नेतृत्व को तय करने दें।