फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prashant Kishor Old Prediction on Vijay TVK Goes Viral as Party Leads in Tamil Nadu

तमिल में TVK की आंधी: प्रशांत किशोर की पुरानी भविष्यवाणी चर्चा में; 'अकेले लड़कर जीतेंगे विजय' वाला बयान वायरल

Mon, 04 May 2026 09:11 PM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Mon, 04 May 2026 09:11 PM IST
सार

तमिलनाडु की सियासत में इस वक्त ऐसा मोड़ आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक हलचल मचा दी है। जहां एक तरफ विजय की TVK कई सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ प्रशांत किशोर का साल भर पुराना बयान फिर से लोगों की जुबान पर आ गया है।

विज्ञापन
Prashant Kishor Old Prediction on Vijay TVK Goes Viral as Party Leads in Tamil Nadu
प्रशांत किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु में चुनावी रुझान सामने आते ही एक पुराना बयान फिर से सुर्खियों में आ गया है। राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने करीब एक साल पहले अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके को लेकर जो भविष्यवाणी की थी, वह अब काफी हद तक सही साबित होती नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में प्रशांत किशोर यह कहते दिख रहे हैं कि अगर विजय अपनी पार्टी के साथ अकेले चुनाव लड़ते हैं, तो वे बहुमत हासिल कर सकते हैं। उस समय इस बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया था, लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


अकेले चुनाव लड़ने की रणनीति पर जताया था भरोसा
प्रशांत किशोर, जो अब जन सुराज पार्टी के प्रमुख हैं, ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा था कि विजय की पार्टी गठबंधन के बजाय अकेले चुनाव लड़ने का फैसला करेगी और इसमें बदलाव की संभावना नहीं है। उन्होंने यहां तक कहा था कि चुनाव परिणाम आने के बाद इस बयान को याद किया जाएगा।
विज्ञापन




जब उनसे पूछा गया कि क्या टीवीके बहुमत के आंकड़े तक पहुंच सकती है, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ ‘हां’ में जवाब दिया था। एक अन्य इंटरव्यू में भी उन्होंने यही दोहराया कि विजय अकेले दम पर सरकार बनाने की क्षमता रखते हैं।

एग्जिट पोल पर भी उठे थे सवाल
बता दें कि ‘Axis My India’ के एग्जिट पोल में भी टीवीके को 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। उस समय कई लोगों ने इस आंकड़े को अवास्तविक मानकर खारिज कर दिया था। लेकिन अब जब शुरुआती रुझानों में टीवीके कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, तो यह अनुमान भी सही दिशा में जाता दिख रहा है।

बदलते राजनीतिक समीकरण
तमिलनाडु में टीवीके की बढ़त ने राज्य की राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। पार्टी पारंपरिक दलों जैसे डीएमके और एआईएडीएमके-बीजेपी गठबंधन को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि राज्य की राजनीति में एक नई ताकत उभर रही है। प्रशांत किशोर का यह पुराना बयान अब एक दूरदर्शी आकलन के रूप में देखा जा रहा है, जिसने तमिलनाडु की बदलती राजनीतिक तस्वीर को पहले ही भांप लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed