फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Prashant Kishor jibe at PM Modi after BJP's victory in assembly election, battle of India fought only in 2024 Lok Sabha elections

पीके का पीएम पर वार: 'साहेब' भी जानते हैं 2024 में ही लड़ी जाएगी भारत की लड़ाई, वहीं होगा फैसला

Fri, 11 Mar 2022 02:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 11 Mar 2022 02:23 PM IST
सार

पीके ने कहा कि 2024 की लड़ाई किसी राज्य में नहीं होगी। यह वह बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए वे अभी से माहौल बनाने में जुटे हैं, जिससे विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके।

विज्ञापन
Prashant Kishor  jibe at PM Modi after BJP's victory in assembly election, battle of India fought only in 2024 Lok Sabha elections
पटना में प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

विस्तार

पांच में से चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा 2024 की तैयारी में जुट गई है। जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से इसकी झलक भी दिखाई दी। पीएम मोदी ने पांच राज्यों के जरिए 2024 पर निशाना साधा, लेकिन राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भाजपा की इस प्रचंड जीत और पीएम मोदी के भाषण पर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि, भारत की लड़ाई 2024 में ही लड़ी जाएगी और वहीं परिणाम भी तय होंगे। उन्होंने कहा कि, यह साहेब भी जानते हैं कि, यह लड़ाई किसी राज्य में नहीं होगी। 

विज्ञापन



क्या है पीके का इशारा 
दरअसल, प्रशांत किशोर ने पीएम के उस भाषण पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने कहा कि 2022 के परिणामों ने 2024 के परिणाम तय कर दिए हैं। पीके ने कहा कि 2024 की लड़ाई किसी राज्य में नहीं होगी। यह वह बहुत अच्छे से जानते हैं। इसलिए वे अभी से माहौल बनाने में जुटे हैं, जिससे विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की जा सके। उन्होंने कहा कि, इस तरह के झांसे में न आएं। 
विज्ञापन


क्या कहा था पीएम मोदी ने 
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में प्रचंड जीत के बाद पीएम ने कहा था कि, जब हम 2019 में आम चुनाव जीते थे तो कुछ राजनीतिक ज्ञानियों ने कहा था कि, यह जीत तो 2017 के चुनावों में ही तय हो गई थी। इसलिए क्या वे राजनीतिक ज्ञानी अब यह कहने की हिम्मत करेंगे कि, 2022 के चुनाव परिणामों ने 2024 के नतीजे तय कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed