{"_id":"5e62dcb28ebc3ef41261f4d4","slug":"prasar-bharati-chief-turned-down-bbc-invitation-for-unilateral-reporting","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसार भारती प्रमुख ने एकतरफा रिपोर्टिंग के चलते ठुकराया बीबीसी का निमंत्रण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रसार भारती प्रमुख ने एकतरफा रिपोर्टिंग के चलते ठुकराया बीबीसी का निमंत्रण
Sat, 07 Mar 2020 04:59 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Mar 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पती
- फोटो : ANI
प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेम्पती ने भारतीय महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बीबीसी के निमंत्रण को ठुकरा दिया। उनका कहना है कि दिल्ली हिंसा मामले में बीबीसी ने पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की।
विज्ञापन
वेम्पती ने बीबीसी महानिदेशक टॉनी हॉल को 4 मार्च को लिखे पत्र में कहा, मैं आपका निमंत्रण अस्वीकार करता हूं। बीबीसी ने हिंसा के कुछ मामलों में एकतरफा रिपोर्टिंग की। उन्होंने लिखा कि विश्व के प्रतिष्ठित प्रसारक ने हिंसा की घटना पर एकतरफा रिपोर्टिंग कर लोगों को त्रस्त किया।
विज्ञापन
वह चाहता तो इसे शांत करने में मदद कर सकता था। उसके इस रवैये ने वातावरण को और बिगाड़ने का काम किया, मुश्किल हालात में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की कोशिश कर रहे पुलिसवालों के खिलाफ भीड़ को भड़काने का काम किया। यह कार्यक्रम दिल्ली में आठ मार्च को होना है।
विज्ञापन