पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बनी हुई है नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार नहीं हुआ है। सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने बुधवार को कहा, प्रणब मुखर्जी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है। प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी और दिमाग में जमे खून के थक्के को हटाया गया था। सर्जरी के बाद से ही प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मंगलवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी जिसके बाद से कोई सुधार नहीं दिखा है। 84 वर्षीय मुखर्जी में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी।
वहीं उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि "आप सबकी प्रार्थनाओं से मेरे पिता की हालत फिलहाल रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर है। मैं आप सभी से प्रार्थनाएं जारी रखने की अपील करता हूं। कृपया उनकी जल्द ठीक होने के लिए दुआ कीजिए। मुखर्जी इस समय सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
With All Your Prayers , My Father is haemodynamically stable now . I request everyone to continue with your prayers & good wishes for his speedy recovery . Thank You 🙏#PranabMukherjee
— Abhijit Mukherjee (@ABHIJIT_LS) August 12, 2020
बेटी शर्मिष्ठा ने कहा- 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, और आज.......
इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, 'पिछले साल 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, क्योंकि मेरे पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। भगवान उनके लिए सबकुछ अच्छा करें और मुझे जीवन के सुख और दुख दोनों को समान भाव से स्वीकार करने की शक्ति दें। मैं उनकी चिंताओं के लिए ईमानदारी से सभी को धन्यवाद देती हूं।
Last year 8August was 1 of d happiest day 4 me as my dad received Bharat Ratna.Exactly a year later on 10Aug he fell critically ill. May God do whatever is best 4 him & give me strength 2 accept both joys & sorrows of life with equanimity. I sincerely thank all 4 their concerns🙏
— Sharmistha Mukherjee (@Sharmistha_GK) August 12, 2020
गंभीर स्थिति में लाया गया था अस्पताल
इससे पहले अस्पताल ने बताया था कि पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली छावनी स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कहा गया कि अस्पताल में की गई चिकित्सीय जांच में सामने आया कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई।