फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pranab Mukherjee News, Former President Pranab Mukherjee health condition is critical, hospital informed

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत बनी हुई है नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर

Thu, 13 Aug 2020 01:08 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Aug 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee News, Former President Pranab Mukherjee health condition is critical, hospital informed
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : amarujala

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत में लगातार तीसरे दिन कोई सुधार नहीं हुआ है। सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल ने बुधवार को कहा, प्रणब मुखर्जी की हालत चिंताजनक बनी हुई है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है। प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


उनकी मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी और दिमाग में जमे खून के थक्के को हटाया गया था। सर्जरी के बाद से ही प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मंगलवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई थी जिसके बाद से कोई सुधार नहीं दिखा है। 84 वर्षीय मुखर्जी में कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन



वहीं उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी कि "आप सबकी प्रार्थनाओं से मेरे पिता की हालत फिलहाल रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर है। मैं आप सभी से प्रार्थनाएं जारी रखने की  अपील करता हूं। कृपया उनकी जल्द ठीक होने के लिए दुआ कीजिए। मुखर्जी इस समय सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेटी शर्मिष्ठा ने कहा- 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, और आज.......
इससे पहले शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ट्वीट किया, 'पिछले साल 8 अगस्त को मेरे लिए सबसे खुशी वाला दिन था, क्योंकि मेरे पिता को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। ठीक एक साल बाद 10 अगस्त को वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गए हैं। भगवान उनके लिए सबकुछ अच्छा करें और मुझे जीवन के सुख और दुख दोनों को समान भाव से स्वीकार करने की शक्ति दें। मैं उनकी चिंताओं के लिए ईमानदारी से सभी को धन्यवाद देती हूं। 

 

गंभीर स्थिति में लाया गया था अस्पताल
इससे पहले अस्पताल ने बताया था कि पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को गंभीर स्थिति में 12 बजकर सात मिनट पर दिल्ली छावनी स्थित सेना के आर एंड आर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें कहा गया कि अस्पताल में की गई चिकित्सीय जांच में सामने आया कि उनके मस्तिष्क में एक बड़ा सा थक्का है, जिसके लिए उनकी आपातकालीन जीवनरक्षक सर्जरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed