फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pranab Mukherjee new address after Rashtrapati Bhavan

...तो प्रणब मुखर्जी को नहीं मिलेगा दूसरा टर्म, यहां मिलेगा घर

Tue, 04 Oct 2016 03:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
Pranab Mukherjee new address after Rashtrapati Bhavan
फाइल फोटो: राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी - फोटो : PTI
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दूसरा टर्म नहीं देने के साफ संकेत मिल रहे हैं। पद से रिटायर होने के बाद वह जिस घर में रहेंगे, उस पर सरकार ने अंतिम मुहर लगा दी है। बताते चलें कि जुलाई 2017 में प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल खत्म हो रहा है।
विज्ञापन


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित बंगला नंबर 34 उनका अगला घर होगा। मालूम हो कि इसी घर में पूर्व लोक सभा स्पीकर पीए संगमा रहते थे।  हालांकि, राष्ट्रपति के अधिकारियों ने इस पर कोई भी कमेंट करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन



बताते चलें कि प्रणब मुखर्जी ने साल 2012 में राष्ट्रपति के चुनाव में पीए संगमा को ही हराया था। वर्तमान में इस घर में संगमा के फैमिली के लोग रहते हैं। उनका बेटा हाल ही में मेघालय के तुरा लोक सभा से संसद चुन कर आया है। लेकिन, पहली बार के सांसद को टाइप 8 कैटेगरी की प्रॉपर्टी अलॉट नहीं होती। यह सरकारी घर की सबसे बड़ी कैटेगरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि टाइप-8 के बंगला ज्यादा नहीं हैं। हमने संगमा के परिवार से निवेदन किया है कि वे बंगला खाली कर दें। यदि मुखर्जी बंगला में कुछ परिवर्तन कराना चाहेंगे तो वह कर दिया जाएगा। 
 

तालकटोरा रोड पर है प्रणव मुखर्जी का घर

Pranab Mukherjee new address after Rashtrapati Bhavan
President Pranab Mukherjee - फोटो : PTI
प्रणब मुखर्जी का दिल्ली के तालकटोरा रोड पर भी घर है। प्रणव ने अपनी जिंदगी के 20 साल वहीं गुजारे हैं, लेकिन प्रणव अब वहां नहीं रहना चाहते। इसके साथ ही वह घर अब सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं है। 

राष्ट्रपति का बंगाल में भी एक घर है। वह वहां के सोनटूकरी (जगनीपुर) इलाके में है। वहां से प्रणव 2004 से 2012 के बीच सांसद रहे थे। इससे पहले वह पहली बार 1969 में राज्यसभा के लिए चुने गए। एक बार राज्यसभा की ओर गए तो कई सालों तक जनता के बीच जाकर चुनाव नहीं लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed