प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न देश के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान है
- नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान
- गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से नवाजा जाना राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए उचित सम्मान है। मुखर्जी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया था।
Dear @CitiznMukherjee,
— Narendra Modi (@narendramodi) August 9, 2019
It was an honour to witness you receiving the Bharat Ratna, a fitting recognition of everything that you have done for the nation.
Thank you for leaving no stone unturned towards making India more developed. pic.twitter.com/R6YNVDtjPF
मोदी ने ट्वीट किया कि भारत को और अधिक विकसित बनाने की खातिर कोई कसर नहीं छोड़ने के लिए आपको धन्यवाद। आपको भारत रत्न लेते हुए देखना सम्मान की बात है। आपने देश के लिए जो कुछ भी किया है, यह उसके लिए उचित सम्मान है।
बता दें कि गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपित प्रणब मुखर्जी, नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। नानाजी देशमुख और भूपेन हजारिका को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया।